लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पालघर में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या, अपराधी की तलाश जारी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 09:44 IST

Open in App

पालघर, 28 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में आठ वर्षीय एक बच्ची की कथित रूप से धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई और ऐसा बताया जा रहा है कि बच्ची का हत्यारा उसका रिश्तेदार था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिला ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे दहानू तालुका में जिला परिषद स्कूल के निकट हुई और घटना को अंजाम देने के बाद 46 वर्षीय आरोपी फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं लग पाया है कि क्या बच्ची का यौन उत्पीड़न भी किया गया था और हत्या के पीछे की वजह क्या थी। यह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने एक हंसिये से बच्ची पर कथित रूप से हमला किया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची पर हमला किए जाते देखा और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हंसिये से हमला कर दिया और फिर वह फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद बच्ची को एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची को बचाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति भी घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दहानू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए