लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पालघर से 6.67 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 1, 2021 09:34 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 6.67 लाख रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ तथा चरस बरामद की है और इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने सोमवार को वलिक इलाके में छापा मारा और वहां से मादक पदार्थ बरामद किए। मौके से अब्दुल्ला अलिमुल्ला चौधरी नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3.22 लाख रुपये नगद भी जब्त किए हैं और उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीसी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराध शाखा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने मादक पदार्थ कहां से खरीदे और वह उन्हें किसे बेचने वाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो