लाइव न्यूज़ :

विपक्ष पर फड़नवीस ने साधा निशाना, कहा- हां ये ईडी की सरकार है, ये एकनाथ देवेंद्र की सरकार है

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2022 13:06 IST

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने सोमवार को सदन में कहा कि मैंने एक बार कहा था कि मैं वापस आऊंगा। लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूं।

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने कहा कि मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया।फड़नवीस ने कहा कि मैं उन्हें माफ कर दूंगा, राजनीति में हर बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण में जीत हासिल कर ली। 288 सदस्यीय सदन में 164 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि 99 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विश्वास मत को बहुमत मिलने की घोषणा की। इस बीच राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने उनका मजाक बनाने वालों पर निशाना साधा।

सोमवार को देवेंद्र फड़नवीस ने सदन में कहा कि मैंने एक बार कहा था कि मैं वापस आऊंगा। लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूं। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया। मैं उन्हें माफ कर दूंगा, राजनीति में हर बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता।

उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन को जनादेश मिला था लेकिन हमें जानबूझकर बहुमत से दूर ले जाया गया। लेकिन एकनाथ शिंदे के साथ हमने एक बार फिर शिवसेना के साथ अपनी सरकार बनाई है। सच्चे शिवसैनिक को सीएम बनाया गया है। मैं अपनी पार्टी के आदेश के अनुसार डिप्टी सीएम बना। मैं घर पर भी बैठ जाता अगर पार्टी मुझसे कहती, वही पार्टी जिसने मुझे सीएम बनाया। आज मैं आपको बताता हूं कि इस सरकार में कभी सत्ता के लिए संघर्ष नहीं होगा, हम सहयोग करते रहेंगे। लोग ताना मारते हैं कि ये ईडी की सरकार है। हां ये ईडी की सरकार है, ये एकनाथ देवेंद्र की सरकार है।

बताते चलें कि हाल में शिवसेना के एक विधायक के निधन के बाद विधानसभा में विधायकों की मौजूदा संख्या घटकर 287 हो गई, इसलिए बहुमत के लिए 144 मतों की आवश्यकता थी। शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के एक दिन बाद 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। भाजपा के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

शक्ति परीक्षण से पहले ठाकरे के खेमे से शिवसेना के एक और विधायक संतोष बांगर शिंदे के धड़े में चले गए। बांगर हिंगोली जिले के कलमनुरी से विधायक हैं। इसके साथ ही शिंदे के धड़े में अब पार्टी के विधायकों की संख्या 40 हो गई है। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?