लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: महाराष्ट्र में एक दिन में सामने आए कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, अब तक 25922 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 13, 2020 21:30 IST

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 1495 मामले सामने आए, जो राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 25922 हो गई है। राज्य में बुधवार को 54 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौत की संख्या 975 हो गई।मुंबई में अब तक कोरोना वारयस की चपेट में 15747 लोग संक्रमित हो चुकी है।

कोरोना वायरस का कहर महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और बुधवार को राज्य में सबसे अधिक 1495 मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 25922 हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 54 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, "महाराष्ट्र में बुधवार को 1495 कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए, जो राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामला है। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 25922 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 54 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौत की संख्या 975 हो गई है।"

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक महाराष्ट्र में बुधवार को 422 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए और अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 5547 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना वायरस के 19400 एक्टिव केस मौजूद है।

मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 15747

महाराष्ट्र स्वास्थ्य के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले मुंबई से आए हैं। मुंबई में अब तक कोरोना वारयस की चपेट में 15747  लोग संक्रमित हो चुकी है, जबकि 596 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

देशभर में 74281 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 74281 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 2415 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में अब तक 24385 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका हैं। देश में कोरोना के अभी 47480 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील