लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अदालत ने देह व्यापार के मामले में महिला को बरी किया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:19 IST

Open in App

महाराष्ट्र में यहां की जिला अदालत ने भिवंडी निवासी 30 वर्षीय महिला को पर्याप्त सबूतों के अभाव में महिलाओं की तस्करी और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में बरी कर दिया है। विशेष न्यायाधीश (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कविता शिरभटे ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला के खिलाफ सभी आरोपों को साबित करने में ‘‘पूरी तरह विफल’’ रहा है। गत 13 अगस्त को पारित आदेश की प्रति शनिवार को उपलब्ध करा दी गई। विशेष लोक अभियोजक संजय मोरे ने अदालत को बताया कि पुलिस ने महिला और युवा लड़कियों की तस्करी की शिकायत पर जुलाई 2014 में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आदेश में कहा गया है कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा कि आरोपी ने नाबालिग पीड़ित लड़की को वेश्यावृत्ति में धकेला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार