लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कांग्रेस थाली पीटकर और घंटी बजाकर केंद्र के खिलाफ करेगी प्रदर्शन, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2021 21:57 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आज संवाददाताओं से बात करते हुए इस बात पर आश्चर्य जताया कि राज्य में 11-14 अप्रैल के दौरान कैसे 'टीका उत्सव' मनाया जा सकता है जब कई केंद्र खुराक खत्म हो जाने के कारण बंद हो चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपटोले ने कहा कि लोगों को इस वायरस से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें टीका लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.महाराष्ट्र टीकाकरण अभियान में अन्य राज्यों के बीच आगे है, लेकिन केंद्र पर्याप्त खुराक नहीं दे रहा है.भाजपा शासित गुजरात में कम संख्या में कोविड-19 के उपचाराधीन संक्रमित हैं.

मुंबईः कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई कल से राज्य में कोविड-19 रोधी टीकों की कमी अनुपलब्धता की वजह से बंद टीकाकरण केंद्रों के बाहर थाली पीटकर व घंटी बजाकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आज संवाददाताओं से बात करते हुए इस बात पर आश्चर्य जताया कि राज्य में 11-14 अप्रैल के दौरान कैसे 'टीका उत्सव' मनाया जा सकता है जब कई केंद्र खुराक खत्म हो जाने के कारण बंद हो चुके हैं. पटोले ने कहा, ''हम उन टीकाकरकण केंद्रों के बाहर थालियां पीटकर और घंटियां बजाकर टीकों की खुराक की कमी के गंभीर मुद्दे का राजनीतिकरण करने के केंद्र सरकार के प्रयास के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे जिन्हें खुराकों की अनुपलब्धता की वजह से बंद करना पड़ा.''

पटोले ने कहा कि लोगों को इस वायरस से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें टीका लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र टीकाकरण अभियान में अन्य राज्यों के बीच आगे है, लेकिन केंद्र पर्याप्त खुराक नहीं दे रहा है.''

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित गुजरात में कम संख्या में कोविड-19 के उपचाराधीन संक्रमित हैं और उसकी जनसंख्या भी महाराष्ट्र से कम है, लेकिन उसे अधिक टीके दिए जा रहे हैं. उन्होंने केंद्र पर कोरोना वायरस प्रबंधन में विपक्ष शासित राज्यों को घेरने की जानबूझकर कोशिश करने का आरोप लगाया.

टीकों का पाकिस्तान को मुफ्त निर्यातः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने कहा कि देश में टीकों की खुराकों का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है, लेकिन महाराष्ट्र को देने के बजाय टीकों का पाकिस्तान समेत कई देशों को मुफ्त निर्यात किया जा रहा है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनानरेंद्र मोदीनाना पटोलेमुंबईकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील