लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका पर झटका, वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार ने इस्तीफा दिया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2019 14:45 IST

राधाकृष्ण विखे पाटिल कुछ कांग्रेस विधायकों के संग भाजपा में शामिल हो सकते हैं और उन्हें देवेंद्र फड़णवीस नीत सरकार में शामिल किया जाएगा। राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने बेटे के भाजपा में शामिल होने के बाद मार्च में विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था।कांग्रेस नेता ने विधायक के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को उनके दफ्तर में अपना इस्तीफा सौंपा।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में पूर्व नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पाटिल के साथ पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

यह घटनाक्रम इन खबरों के दरम्यान हुआ कि राधाकृष्ण विखे पाटिल कुछ कांग्रेस विधायकों के संग भाजपा में शामिल हो सकते हैं और उन्हें देवेंद्र फड़णवीस नीत सरकार में शामिल किया जाएगा। राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

वह अहमदनगर लोकसभा सीट से 2.81 लाख वोटों से जीते हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने बेटे के भाजपा में शामिल होने के बाद मार्च में विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता ने विधायक के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को उनके दफ्तर में अपना इस्तीफा सौंपा। 

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पार्टी को महाराष्ट्र से एक और झटका लगा है, जहां पार्टी विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वह महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार से पहले बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पाटिल राज्य में कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।

इस्तीफा देने के बाद राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार भी नहीं किया था। मुझे हाईकमान पर संदेह नहीं है। उन्होंने मुझे विपक्ष का नेता बनाकर अच्छा मौका दिया था। मैंने अच्छा काम करने की कोशिश की, लेकिन हालात ने मुझे इस्तीफा देने पर मजबूर किया है।

पाटिल के साथ पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही 8-10 और विधायक भी पार्टी छोड़ बीजेपी में जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और बीजेपी-शिवसेना के गठजोड़ ने महाराष्ट्र की ज्यादातर सीटों पर कब्जा किया है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए