लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा, कहा- "अपने परिवार के 55 साल के रिश्ते को खत्म कर रहा हूं"

By अंजली चौहान | Updated: January 14, 2024 09:29 IST

मिलिंद देवड़ा ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है, जिससे उनके परिवार का पार्टी के साथ 55 साल पुराना नाता खत्म हो गया है।

Open in App

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जाकर दी। अपने पोस्ट में उन्होंने ऐलान करते हुए कहा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ।" 

उन्होंने लिखा, "मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।"

मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है। लोकसभा चुनाव 2024से इस इस्तीफे ने कांग्रेस को जरूर चिंता में डाल दिया है। इस इस्तीफे से एक दिन पहले शनिवार को मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़कर जाने की अटकलें लगाई जा रही थी जिन्हें उन्होंने खुद खारिज कर दिया था। हालांकि, रविवार को उन्होंने इस खबर पर मुहर लगा दी है।  

देवड़ा, जिन्होंने हाल ही में मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर दावा करने वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पर अपनी नाराजगी सार्वजनिक की थी, ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने समर्थकों के साथ कोई योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं अपने समर्थकों की बात सुन रहा हूं...अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।"

उन्होंने मीडिया के कुछ वर्गों में आई उन खबरों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये अफवाहें हैं कि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसमहाराष्ट्रराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप