लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे और शरद पवार की बैठक पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, जानें मंत्री ने क्या कहा

By सुमित राय | Updated: May 26, 2020 15:07 IST

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शरद पवार की मुलाकात पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख और मंत्री बालासाहेब थोराट ने प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबालासाहेब थोराट ने कहा कि कांग्रेस इस बैठक से दुखी नही है। उन्होंने कहा कि सभी तीनों पार्टियां हर हफ्ते बैठकें करती हैं, जहां फैसले लिए जाते हैं। शरद पवार ने सोमवार शाम को उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में मुलाकात की थी।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख  शरद पवार की मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थी। इसके बाद इस बैठक पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख और मंत्री बालासाहेब थोराट ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि कांग्रेस इस बैठक से दुखी नही है। 

बालासाहेब थोराट से जब पूछा गया कि 'क्या कांग्रेस सीएम उद्धव ठाकरे के साथ शरद पवार की बैठक से नाखुश है?' इस पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस दुखी नहीं है। सभी तीनों पार्टियां हर हफ्ते बैठकें करती हैं, जहां फैसले लिए जाते हैं। सभी दल एक साथ काम कर रहे हैं।"

बता दें कि शरद पवार ने सोमवार शाम को उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में मुलाकात की थी। उद्धव ठाकरे से मुलाकात के कुछ घंट पहले एनसीपी सुप्रीमो ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद उद्धव सरकार को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

हालांकि बाद में शरद पवार ने साफ किया और बताया कि आखिर इस मुलाकात का एजेंडा क्या था? उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "हम सभी दल उद्धव सरकार के साथ हैं। मेरी मुलाकात का मुख्य उद्देश्य कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर कुछ सुझाव देना था। उद्धव सरकार के ऊपर कोई संकट नहीं है।"

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान मैंने कोरोना से लड़ाई के बारे में अपना फीडबैक देने के साथ ही इसको रोकने की तैयारी को लेकर चर्चा की। इसके अलावा हमने लॉकडाउन छूट के बारे में भी चर्चा की। कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञ की राय के आधार पर आगे की योजना बनाने की बात हुई।

राज्यपाल से मुलाकात पर शरद पवार ने कहा था, "राज्यपाल से मेरी मुलाकात पूरी तरह से शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें उस समय से जानता हूं, जब वह उत्तराखंड के सीएम थे। मेरी मुलाकात बस शिष्टाचार मुलाकात थी। सरकार के उपर कोई संकट नहीं है।

टॅग्स :बालासाहेब थोराटउद्धव ठाकरेशरद पवारकांग्रेसशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए