लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फड़नवीस सरकार के कामों की 'श्वेतपत्रिका' निकालेंगे सीएम उद्धव ठाकरे?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 2, 2019 08:36 IST

विधानसभा में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस के बीच आरोप प्रत्यारोप के बीच आज विधानसभा अध्यक्ष और विरोधी पक्ष के नेता का चयन किए जाने के बाद हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया कि वे राज्य के लिए आर्थिक सहायता मांगने के लिए शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने अपने मुखपत्र में यह आरोप लगाया था कि फड़नवीस सरकार राज्य पर पांच लाख करोड़ रुपए के कर्ज का बोझ चढ़ाकर गई है. . फड़नवीस ने मांग की है कि यह सहायता अब किसानों को तुरंत दी जानी चाहिए.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज संकेत दे दिए कि वे फड़नवीस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कामों की 'श्वेतपत्रिका' निकालेंगे. दरअसल वे इस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी मंगवाएंगे और जानकारी लेंगे कि उन कामों पर कितना खर्च हुआ, कितने काम शेष हैं, ये कहां हो रहे हैं और कितने काम रुके पड़े हैं. वे यह भी जानेंगे कि तुरंत किए जानेवाले काम कौन से थे और कम महत्व के कौनसे. ठाकरे ने आज कहा कि वे मंत्रिमंडल का अस्थायी रूप से विस्तार करनेवाले हैं.

विधानसभा में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस के बीच आरोप प्रत्यारोप के बीच आज विधानसभा अध्यक्ष और विरोधी पक्ष के नेता का चयन किए जाने के बाद हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया कि वे राज्य के लिए आर्थिक सहायता मांगने के लिए शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र में यह आरोप लगाया था कि फड़नवीस सरकार राज्य पर पांच लाख करोड़ रुपए के कर्ज का बोझ चढ़ाकर गई है. इसी बीच फड़नवीस ने कहा है कि राज्य में घनघोर बारिश से किसानों का भारी नुकसान हुआ है, चुनाव से पूर्व ठाकरे ने किसानों को 25 हजार रुपए त्वरित सहायता देने का आश्वासन दिया था. फड़नवीस ने मांग की है कि यह सहायता अब किसानों को तुरंत दी जानी चाहिए.

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत