लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सीएम ठाकरे और शिवसेना ने ऐसे लोगों से गठबंधन किया जिनके झंडे में ‘चांद- सितारे’ हैं: शेलार

By भाषा | Updated: February 3, 2020 20:36 IST

आधा चांद और पांच सितारे इस्लाम के प्रतीक हैं जिनका अर्थ प्रगति, रोशनी और ज्ञान से है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के सोमवार के संस्करण में प्रकाशित ठाकरे के साक्षात्कार पर शेलार टिप्पणी कर रहे थे। साक्षात्कार में ठाकरे ने दावा किया कि वह भाजपा से चांद- तारे नहीं मांग रहे थे बल्कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल के बराबर बंटवारे के ‘‘वादे’’ को पूरा करने के लिए कह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे ने सामना में कहा, ‘‘जो वादे किए जाते हैं उन्हें पूरा किया जाना चाहिए।वादा तोड़ने पर उदासी और गुस्सा होता है और फिर मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।

महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना ने उन लोगों के साथ गठजोड़ किया है जिनके झंडों में ‘‘चांद और सितारे’’ हैं।

आधा चांद और पांच सितारे इस्लाम के प्रतीक हैं जिनका अर्थ प्रगति, रोशनी और ज्ञान से है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के सोमवार के संस्करण में प्रकाशित ठाकरे के साक्षात्कार पर शेलार टिप्पणी कर रहे थे। साक्षात्कार में ठाकरे ने दावा किया कि वह भाजपा से चांद- तारे नहीं मांग रहे थे बल्कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल के बराबर बंटवारे के ‘‘वादे’’ को पूरा करने के लिए कह रहे थे।

ठाकरे ने सामना में कहा, ‘‘जो वादे किए जाते हैं उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। वादा तोड़ने पर उदासी और गुस्सा होता है और फिर मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मुझे नहीं पता कि भाजपा निराशा से उबरी है या नहीं। मैंने कौन सी बड़ी चीज मांगी थी... चांद या तारे?

मैंने उन्हें लोकसभा चुनावों से पहले बनी सहमति के बारे में याद दिलाया।’’ पलटवार करते हुए शेलार ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने चांद मांगा था या नहीं। लेकिन लगता है कि वे (शिवसेना) उन लोगों के साथ बैठे हैं जिनके झंडे पर चांद सितारे हैं।’’ शेलार ने यह भी कहा कि शिवसेना में काफी संख्या में ऐसे विधायक हैं जो दूसरे दलों से आए हैं। 

टॅग्स :मुंबईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर