लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एमएसआरटीसी के वित्तीय संकट का समाधान करें : फडणवीस

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:09 IST

Open in App

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का आह्वान किया कि वह घाटे में चल रहे महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के मामले में हस्तक्षेप करें क्योंकि उसके कर्मचारी वेतन मिलने में देरी की वजह से गंभीर वित्तीय और भावनात्मक दिक्कतों के दौर से गुजर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की महा विकास अघाडी सरकार में शिवसेना नेता अनिल परब के पास परिवहन विभाग है। फडणवीस ने ठाकरे को लिखे में पत्र में कहा कि खराब वित्तीय स्थिति के कारण एमएसआरटीसी के कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या के मामले आए हैं। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने कहा, ‘‘ मैं आपसे अपील करता हूं कि इस मामले में हस्तक्षेप करें और एमएसआरटीसी कर्मियों के वित्तीय संकट का समाधान करें।’’’ बता दें कि पिछले सप्ताह एमएसआरटीसी के बस चालक कमलेश भिकन बेडसे (44)ने उत्तरी महाराष्ट्र के धुले में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वेतन मिलने में देरी और कर्जों का भुगतान नहीं कर पाने से वह परेशान हो चुका है। एमएसआरटीसी देश के सबसे बड़े सरकार परिवहन निकायों में से है जिसके बेड़े में करीब 18 हजार बसे हैं और करीब एक लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र सरकार ने नकदी संकट से गुजर रहे निगम के लिए एक हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर