लाइव न्यूज़ :

Maharashtra CM Oath Ceremony: 7 दिन में महायुति मंत्री लेंगे शपथ?, छगन भुजबल ने कहा- छठी बार उपमुख्यमंत्री बनेंगे अजित पवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2024 16:23 IST

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: राकांपा प्रमुख अजित पवार की वित्त विभाग पर अच्छी पकड़ है। अजित पवार आज शाम छठी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक उपमुख्यमंत्री पद और वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। देवेन्द्र फडणवीस आज शाम यहां एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दिन में संवाददाताओं से कहा कि फडणवीस और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में महायुति के मंत्री एक सप्ताह के भीतर शपथ लेंगे। भुजबल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि राकांपा प्रमुख अजित पवार की वित्त विभाग पर अच्छी पकड़ है। अजित पवार आज शाम छठी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

वह अभी तक उपमुख्यमंत्री पद और वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा विधायक दल के नेता देवेन्द्र फडणवीस आज शाम यहां एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दिन में संवाददाताओं से कहा कि फडणवीस और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

भुजबल ने कहा कि मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री शपथग्रहण के बाद साथ बैठेंगे और मंत्रिपरिषद के गठन पर चर्चा करेंगे। निवर्तमान सरकार में मंत्री रहे भुजबल ने कहा, ‘‘मंत्रिपरिषद गठन के तौर-तरीकों पर तीनों नेता चर्चा करेंगे और एक सप्ताह के भीतर मंत्रिपरिषद का गठन कर लिया जाएगा।’’

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए