लाइव न्यूज़ :

Maharashtra CM Oath Ceremony: नरम पड़े एकनाथ शिंदे?, देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार के साथ लेंगे शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2024 16:48 IST

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा, शिवसेना और रांकपा के गठबंधन महायुति के पास 230 सीट हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनयी महायुति सरकार में शिंदे की भूमिका को लेकर छायी अनिश्चितता दूर हो गयी है। यह पद सहयोगी दल भाजपा के लिए छोड़नी पड़ा। गहन बातचीत से नई सरकार के गठन की रूपरेखा सामने आई।

Maharashtra CM Oath Ceremony: शिवसेना नेता उदय सामंत ने बृहस्पतिवार दोपहर को घोषणा की कि पार्टी अध्यक्ष एकनाथ शिंदे शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा विधायक दल के नेता देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि शिंदे और राकांपा प्रमुख अजित पवार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। दोपहर में सामंत द्वारा की गयी घोषणा से नयी महायुति सरकार में शिंदे की भूमिका को लेकर छायी अनिश्चितता दूर हो गयी है।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भेंट करने से पहले राजभवन के बाहर सामंत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हमने देवेंद्र फडणवीस से इस बारे में चर्चा की जिन्होंने हमें इस बात की पुष्टि करते हुए एक पत्र दिया है कि शिंदे उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ (शपथ ग्रहण में) शामिल होंगे। मैं इसे राज्यपाल को सौंपने आया हूं।’’

पिछली महायुति सरकार में मुख्यमंत्री रहे शिंदे कथित रूप से प्रसन्न नहीं थे क्योंकि उन्हें यह पद सहयोगी दल भाजपा के लिए छोड़नी पड़ा। वह उपमुख्यमंत्री बनने को लेकर अनिच्छुक थे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए और 23 नवंबर को परिणाम आए। इसके बाद दो हफ्ते तक चली गहन बातचीत से नई सरकार के गठन की रूपरेखा सामने आई। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा, शिवसेना और रांकपा के गठबंधन महायुति के पास 230 सीट हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024एकनाथ शिंदेशिव सेनादेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?