लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पीएमसी के परेशान खाताधारकों से मिले सीएम फडनवीस, कहा- पीएम मोदी के सामने उठाएंगे ये मुद्दा

By भाषा | Updated: October 12, 2019 14:35 IST

‘पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक’ (पीएमसी) में 4,500 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक से लोगों के निकासी पर कुछ पाबंदियां लगा दी हैं। इसके चलते बैंक के ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रभावित खाताधारकों ने फडणवीस के सामने अपना दुख जाहिर किया।मुख्यमंत्री ने उनकी बात तो ध्यान से सुनी लेकिन कहा कि वह कोई आश्वासन नहीं दे सकते

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक के खाताधारकों से कहा कि वह 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। ‘पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक’ (पीएमसी) में 4,500 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक से लोगों के निकासी पर कुछ पाबंदियां लगा दी हैं। इसके चलते बैंक के ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ठाणे से चुनाव लड़ रहे मौजूदा विधायक एवं भाजपा उम्मीदवार संजय केलकर की चुनावी रैली में शामिल लोगों को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यह बयान दिया। प्रभावित खाताधारकों ने फडणवीस के सामने अपना दुख जाहिर किया। मुख्यमंत्री ने उनकी बात तो ध्यान से सुनी लेकिन कहा कि वह कोई आश्वासन नहीं दे सकते क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू है।

फडणवीस ने कहा कि वह 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं और पीएमसी बैंक मामले से उन्हें अवगत कराने की उन्होंने तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा, ‘‘ 21 अक्टूबर को चुनाव के बाद, हम मामले पर गौर करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कीमत पर बैंक मुक्त हो सके। उसका अन्य कॉपरेटिव बैंक वाला हाल नहीं होगा।’’

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो