लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, शिंदे बोले नहीं डरूंगा

By रुस्तम राणा | Updated: October 2, 2022 20:17 IST

धमकी को लेकर सीएम शिंदे ने कहा, "मैं इस पर ध्यान नहीं देता। हमारा गृह विभाग और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस सक्षम हैं और हमें उन पर भरोसा है। मैं इस तरह की धमकियों से नहीं डरूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा- हमारा गृह विभाग और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस सक्षम हैं और हमें उन पर भरोसा हैराज्य के खुफिया आयुक्त आशुतोष डुम्ब्रे ने कहा- धमकी मिलने के बाद सीएम की सुरक्षा बढ़ा दी है

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद रविवार को सीएम शिंदे ने कहा कि वह अपनी जान को खतरा होने की खबरों पर ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक इस तरह के मुद्दों का संबंध है उन्हें राज्य के गृह विभाग और उसके प्रमुख और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भरोसा है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की धमकियां उन्हें डरा नहीं सकतीं और वह राज्य की सेवा करना जारी रखेंगे। 

एक अधिकारी ने पहले कहा था कि शिंदे की जान को खतरा होने की विशेष सूचना मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) को शनिवार शाम को इनपुट मिला था। 

धमकी को लेकर सीएम शिंदे ने कहा, "मैं इस पर ध्यान नहीं देता। हमारा गृह विभाग और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस सक्षम हैं और हमें उन पर भरोसा है। मैं इस तरह की धमकियों से नहीं डरूंगा। मुझे जनता के लिए काम करने से कोई नहीं रोक सकता। मैं उनके लिए काम करना जारी रखूंगा।”

वहीं इस मामले में राज्य के खुफिया आयुक्त आशुतोष डुम्ब्रे ने कहा, ''विशेष सूचना के बाद हमने आवश्यक कार्रवाई की है और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है।'' जेड प्लस श्रेणी के सुरक्षा कवर का आनंद लेने वाले मुख्यमंत्री को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ठाणे में शिंदे के निजी आवास और मुंबई में आधिकारिक आवास 'वर्षा' पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री शिंदे 5 अक्टूबर को मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में अपनी पहली दशहरा रैली को संबोधित करने वाले हैं।

पिछले अक्टूबर भी, शिंदे को एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसके बारे में संदेह है कि वह माओवादियों द्वारा भेजा गया था, जब वह शहरी विकास मंत्री और गढ़चिरौली जिले के संरक्षक मंत्री थे।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए