लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पत्नी के साथ विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में की पूजा-अर्चना, लोगों से 'अच्छे दिन' लाने का किया वादा

By अनिल शर्मा | Updated: July 10, 2022 10:49 IST

हालांकि, इस बात को लेकर अनिश्चितता थी कि क्या शिंदे ‘आधिकारिक पूजा’ में शामिल हो पाएंगे क्योंकि नगर निगम चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे परंपरागत रूप से ‘आषाढ़ी एकादशी’ पर इस मंदिर में पूजा करते हैं निगम चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से उनके मंदिर जाने में संदेह था

मुंबईः आज आषाढ़ी एकादशी है। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी पत्नी लता शिंदे के साथ पंढरपुर विट्ठल रुक्मिणी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे परंपरागत रूप से ‘आषाढ़ी एकादशी’ पर सोलापुर जिले के इस मंदिर में पूजा करते हैं।

हालांकि, इस बात को लेकर अनिश्चितता थी कि क्या शिंदे ‘आधिकारिक पूजा’ में शामिल हो पाएंगे क्योंकि नगर निगम चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

एसईसी ने शुक्रवार को सोलापुर जिले सहित राज्य में 90 से अधिक नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी। सोलापुर के अतिरिक्त जिलाधिकारी संजीव जाधव ने कहा, ‘एसईसी के निर्देशों के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे बिना कोई आधिकारिक घोषणा किए पूजा कर सकते हैं।’

अच्छे दिन लाने की कोशिश करूंगाः शिंदे

वहीं पुणे में एक कार्यक्रम में सीएम शिंदे ने राज्य के लोगों से वादा किया कि वह अच्छे दिन लाने की कोशिश करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, मैं अपने सीएम पद का उपयोग राज्य के लोगों को न्याय दिलाने के लिए करूंगा और आम नागरिकों के जीवन में 'अच्छे दिन' लाने की कोशिश करूंगा। सीएम ने आगे कहा कि हम बालासाहेब के हिंदुत्व और धर्मवीर आनंद दिघे की शिक्षाओं को आगे बढ़ाएंगे।

अगले सप्ताह मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि वह उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ विचार-विमर्श के बाद अगले सप्ताह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। साथ ही उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में अगला चुनाव जीतने का भी भरोसा जताया। राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आये शिंदे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे के मध्यावधि चुनाव कराने के आह्वान को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि राज्य सरकार मजबूत है और 288 सदस्यीय विधानसभा में उसे 164 विधायकों का समर्थन है, जबकि विपक्ष के पास सिर्फ 99 विधायक हैं।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार