लाइव न्यूज़ :

दशहरा रैली में सीएम शिंदे बालासाहेब ठाकरे की कुर्सी को दी श्रद्धांजलि, 51 फीट की तलवार पर की गई 'शस्त्र पूजा'

By रुस्तम राणा | Updated: October 5, 2022 21:19 IST

शिंदे गुट की शिवसेना के दशहरा समारोह में 51 फीट की तलवार पर की गई 'शस्त्र पूजा' जिसके लिए यूपी के अयोध्या से एक महंत को बुलाया गया था। रैली में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई। 

Open in App
ठळक मुद्देजयदेव ठाकरे, दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के पुत्र ने शिंदे गुट की दशहरा रैली में शामिल हुएबीकेसी दशहरा रैली में शामिल होने वालों में जयदेव ठाकरे की पूर्व पत्नी स्मिता ठाकरे भी शामिल हुईंरैली से पहले शिंदे ने ट्वीट किया, मेरा बेटा उत्तराधिकारी नहीं होगा, उत्तराधिकारी ही मेरा बेटा होगा

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उनके गुट के नेता बुधवार को एमएमआरडीए मैदान में शिवसेना दशहरा रैली में शामिल हुए। इस दौरान शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे की कुर्सी पर भी श्रद्धांजलि दी।

शिंदे गुट की शिवसेना के दशहरा समारोह में 51 फीट की तलवार पर की गई 'शस्त्र पूजा' जिसके लिए यूपी के अयोध्या से एक महंत को बुलाया गया था। रैली में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई। इस बीच जयदेव ठाकरे, दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के पुत्र ने शिंदे गुट की दशहरा रैली में शामिल हुए। 

बीकेसी दशहरा रैली में शामिल होने वालों में जयदेव ठाकरे की पूर्व पत्नी स्मिता ठाकरे भी शामिल हुईं। बाल ठाकरे के निजी सहायक/कार्यवाहक चंपा सिंह थापा भी मौजूद रहे, जो हाल ही में शिंदे शिविर में शामिल हुए हैं।

इस रैली में सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा, यह आपकी (उद्धव ठाकरे) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। शिवसेना उन शिवसैनिकों की है, जिन्होंने इसके लिए अपना पसीना बहाया है। आप जैसे लोगों के लिए नहीं, जिन्होंने पार्टनरशिप की और उसे बेच दिया।

वहीं दशहरा रैली से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कवि हरिवंश राय बच्चन की यह पंक्ति ‘‘मेरा बेटा उत्तराधिकारी नहीं होगा, उत्तराधिकारी ही मेरा बेटा होगा’’ को ट्वीट किया। ऐसा प्रतीत होता है कि शिंदे ने अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। 

फिलहाल शिवसेना के दो धड़े हैं जिनमें से एक का नेतृत्व उद्धव ठाकरे जबकि दूसरे का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। दोनों धड़ों की ओर से आज मुंबई में अलग-अलग दशहरा रैली के आयोजन के बीच ठाकरे परिवार पर व्यंग्य करते हुए शिंदे ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे - हरिवंशराय बच्चन।’’ 

 

 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेदशहरा (विजयादशमी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी