लाइव न्यूज़ :

शिवसेना शिंदे गुट के विधायक मुंबई पहुंचे, बीजेपी नेता पाटिल और फड़नवीस मिलने पहुंचे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2022 22:01 IST

Maharashtra: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बुधवार को शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फड़नवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देविशेष विमान से गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। होटल में गत 29 जून से डेरा डाले हुए थे विधायक। महाराष्ट्र विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में भाग लेने की उम्मीद है।

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ ताज प्रेसिडेंट होटल पहुंचे। कल स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा। इस बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस विधायकों से मिलने होटल ताज पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी पहुंचे। 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र शिवसेना के बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का एक समूह शनिवार शाम एक विशेष विमान से गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। डोना पाउला के शानदार होटल में गत 29 जून से डेरा डाले हुए विधायक शिंदे के नेतृत्व में दो बसों में बैठकर डाबोलिम हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि चार्टर्ड विमान ने शाम 7:10 बजे उड़ान भरी थी। मुंबई में हाल के दिनों में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन विधायकों के तीन जुलाई से शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में भाग लेने की उम्मीद है।

इस दौरान विधानसभा का एक नया अध्यक्ष चुना जाएगा और नवगठित एकनाथ शिंदे सरकार को बहुमत साबित करना होगा। महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच बागी विधायक 29 जून को शिंदे के साथ गुवाहाटी से गोवा पहुंचे थे।

सदन में शक्ति परीक्षण से एक दिन पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बुधवार को शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। शिंदे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फड़नवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाBJPदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो