लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः क्या स्कूलों में स्वच्छ शौचालय नीति बनाने के लिए शुभ मुहूर्त की हो रही है प्रतीक्षा, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा-खराब स्थिति से बहुत दुखी

By भाषा | Updated: September 5, 2022 18:17 IST

न्यायमूर्ति प्रसन्न वराले और न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की खंडपीठ ने कहा कि वह ‘‘खराब स्थिति से बहुत दुखी है।’’ अदालत कानून की दो छात्राओं निकिता गोरे और वैष्णवी घोलवे की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा माहवारी स्वच्छता को लेकर प्रभावी प्रबंधन लागू न करने पर चिंता जतायी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाएं और खासतौर से किशोरियां समस्याओं का सामना कर रही हैं।याचिका में सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों में शौचालयों में गंदगी का मुद्दा भी उठाया गया है। महाराष्ट्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (एमडीएलएसए) ने मुंबई शहर, उपनगरों तथा पड़ोसी जिलों के स्कूलों का एक सर्वेक्षण किया था।

मुंबईः बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में स्कूलों में शौचालयों की स्थिति बहुत खराब है और उसने राज्य सरकार से पूछा कि क्या वह लाचार है या इस मुद्दे पर कोई नीति बनाने के लिए किसी शुभ मुहूर्त की प्रतीक्षा कर रही है।

न्यायमूर्ति प्रसन्न वराले और न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की खंडपीठ ने कहा कि वह ‘‘खराब स्थिति से बहुत दुखी है।’’ अदालत कानून की दो छात्राओं निकिता गोरे और वैष्णवी घोलवे की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा माहवारी स्वच्छता को लेकर प्रभावी प्रबंधन लागू न करने पर चिंता जतायी गयी है।

उनका कहना है कि इससे महिलाएं और खासतौर से किशोरियां समस्याओं का सामना कर रही हैं। याचिका में सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों में शौचालयों में गंदगी का मुद्दा भी उठाया गया है। इस साल जुलाई में अदालत के आदेश के अनुसार, महाराष्ट्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (एमडीएलएसए) ने मुंबई शहर, उपनगरों तथा पड़ोसी जिलों के स्कूलों का एक सर्वेक्षण किया था तथा सोमवार को अदालत में रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के अनुसार, 235 स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें से 207 स्कूलों में शौचालयों की हालत बहुत खराब पायी गयी।

रिपोर्ट पर गौर करने के बाद उच्च न्यायालय ने कहा कि स्कूलों में शौचालयों की स्थिति बेहद खराब है। न्यायमूर्ति वराले ने पूछा, ‘‘और यह रिपोर्ट मुंबई जैसे शहरी इलाकों को लेकर है। यदि शहरी इलाकों में यह स्थिति है तो कल्पना कीजिए कि ग्रामीण इलाकों में स्थिति क्या है। राज्य सरकार के शिक्षा अधिकारी क्या कर रहे हैं?

क्या यह आपके (सरकारी) अधिकारियों की ड्यूटी नहीं है कि वे नियमित आधार पर जांच करें?’’ अदालत ने पूछा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर कोई नीति क्यों नहीं बना रही है। उसने कहा, ‘‘क्या राज्य सरकार के पास नीति बनाने की शक्तियां नहीं हैं? क्या आप (सरकार) इसे करने के लिए किसी शुभ मुहूर्त की प्रतीक्षा कर रहे हैं?’’

पीठ ने कहा कि वह कड़े शब्दों का इस्तेमाल करने से बच रही है और उसने पूछा कि क्या शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में समय-समय पर जांच करने से रोका गया है। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं तथा राज्य सरकार को रिपोर्ट पर गौर करने का निर्देश दिया तथा मामले की सुनवाई पर चार सप्ताह बाद का समय निर्धारित किया।

टॅग्स :महाराष्ट्रबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप