लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: उम्मीदवारों की सूची में हेराफेरी?, चंद्रपुर इकाई अध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टुवार को पद से हटाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 15:28 IST

Maharashtra civic polls: भाजपा की प्रदेश इकाई के कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी ने भी कासनगोट्टुवार को पत्र लिखकर उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की सूचना दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देसूची के आधार पर नामांकन पत्र वितरित किए गए। भाजपा ने बुधवार को कासनगोट्टुवार को उनके पद से हटा दिया।कासनगोट्टुवार द्वारा साझा की गई सूची में वे नाम शामिल नहीं थे।

चंद्रपुरः महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची में हेराफेरी के आरोप में चंद्रपुर की नगर इकाई के अध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टुवार को उनके पद से हटा दिया है। पार्टी की युवा इकाई के महासचिव सुनील डोंगरे ने बुधवार को बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने 15 जनवरी को होने वाले चुनावों के लिए कुछ नामों की घोषणा की थी, लेकिन नगर इकाई प्रमुख कासनगोट्टुवार द्वारा साझा की गई सूची में वे नाम शामिल नहीं थे। डोंगरे के अनुसार, बाद में पार्टी को पता चला कि चव्हाण द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेज में कुछ नाम बदल दिए गए थे।

बदली गई सूची के आधार पर नामांकन पत्र वितरित किए गए। इस कथित कदाचार को आधार बनाते हुए भाजपा ने बुधवार को कासनगोट्टुवार को उनके पद से हटा दिया। डोंगरे ने बताया कि उनका नाम भी चव्हाण द्वारा भेजी गई मूल सूची से हटा दिया गया था। भाजपा की प्रदेश इकाई के कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी ने भी कासनगोट्टुवार को पत्र लिखकर उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की सूचना दी है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos