लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र निकाय चुनावः उद्धव और राज ठाकरे में गठजोड़, संजय राउत बोले-मुंबई, ठाणे, नासिक और कल्याण-डोंबिवली में मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2025 03:47 IST

Maharashtra civic elections: उद्धव ठाकरे में इतनी लाचारी पहले कभी नहीं देखी, जिन्होंने पिछले 20 वर्षों से अपने चचेरे भाई, मनसे प्रमुख राज ठाकरे को याद नहीं किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे मनसे के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी है।मराठी मतदाताओं का भारी समर्थन मिला था गुमराह करने की कोशिशें कामयाब नहीं हुईं।

Maharashtra civic elections: शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) मुंबई और अन्य जगहों पर आगामी निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगी। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ठाकरे बंधु मुंबई, ठाणे, नासिक और कल्याण-डोंबिवली में नगर निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। राज और उद्धव ठाकरे की ताकत मराठी भाषियों की एकता की ताकत है।” राउत ने कहा कि मनसे के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी है।

हालांकि, भाजपा ने उनके बयान को खारिज कर दिया। भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों ठाकरे भाइयों के बीच कोई बातचीत हुई है या यह सब राउत की "अटकल" है। उन्होंने कहा, “हमने उद्धव ठाकरे में इतनी लाचारी पहले कभी नहीं देखी, जिन्होंने पिछले 20 वर्षों से अपने चचेरे भाई, मनसे प्रमुख राज ठाकरे को याद नहीं किया था।”

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) को मराठी भाषियों की याद तभी आती है, जब चुनाव नज़दीक आते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मराठी मतदाताओं का भारी समर्थन मिला था और उन्हें गुमराह करने की उनकी कोशिशें कामयाब नहीं हुईं।

टॅग्स :महाराष्ट्रराज ठाकरेउद्धव ठाकरेचुनाव आयोगसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो