लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024: एमवीए सत्ता में आई तो नीतीश कुमार और एन चंद्रबाबू नायडू मोदी सरकार से समर्थन वापस लेंगे?, जितेंद्र आव्हाड का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2024 21:05 IST

Maharashtra Chunav 2024: 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अगर विपक्षी गठबंधन एमवीए सरकार बनाता है, तो केंद्र में भाजपा के सहयोगी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू उसका समर्थन करना बंद कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘‘वित्तीय अस्थिरता’’ को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा।देश में शांति भंग करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। 3,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

Maharashtra Chunav 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता जितेंद्र आव्हाड ने दावा किया है कि अगर महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सत्ता में आई, तो जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेंगे। मुंब्रा-कलवा विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक आव्हाड को पार्टी ने एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। आव्हाड ने राज्य की ‘‘वित्तीय अस्थिरता’’ को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर देश में शांति भंग करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। शनिवार को ठाणे के पास मुंब्रा में एक रैली में आव्हाड ने दावा किया कि 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अगर विपक्षी गठबंधन एमवीए सरकार बनाता है, तो केंद्र में भाजपा के सहयोगी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू उसका समर्थन करना बंद कर देंगे।

आव्हाड ने विस्तार से बताए बिना कहा कि एक बार सत्ता में आने के बाद एमवीए “3,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पुलिस के वेतन जैसे आवश्यक खर्चों को भी पूरा नहीं कर सकती है।

आव्हाड ने कहा कि पिछले साल राकांपा में विभाजन कराने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने चाचा और पार्टी संस्थापक शरद पवार को संगठन की गतिविधियों से अलग कर दिया था। उन्होंने अजित पवार पर “आरएसएस की विचारधाराओं की ओर भटकने” का भी आरोप लगाया।

आव्हाड ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार राज्य में सांप्रदायिक हिंसा रोकने में विफल रही है और उन्होंने इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी धार्मिक नेता रामगिरि महाराज के साथ मंच साझा करने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे की आलोचना की। मुंब्रा-कलवा निर्वाचन क्षेत्र में तीन बार के विधायक आव्हाड का मुकाबला राकांपा के नजीब मुल्ला से है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीBJPकांग्रेसशरद पवारएन चन्द्रबाबू नायडूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट