लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav: 20 नवंबर को मुंबई में कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश?, बीएमसी ने जारी किया निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2024 12:42 IST

Maharashtra Chunav 2024: नियोक्ताओं द्वारा इस निर्देश का उल्लंघन करने पर निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलों को लागू किया है। सभी औद्योगिक क्षेत्रों, निगमों, कंपनियों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लागू होगा।प्रतिष्ठान को खतरा हो सकता है, उन्हें दंडित नहीं किया जाएगा।

Maharashtra Chunav 2024: बृहन्मुंबई महानगर पालिका सीमा के अंदर आने वाले सभी प्रतिष्ठानों, व्यवसायों और अन्य कार्यस्थलों को 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अपने कर्मचारियों को छुट्टी देना अनिवार्य है। मुंबई जिले के निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी और बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगरानी ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि नियोक्ताओं द्वारा इस निर्देश का उल्लंघन करने पर निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई उपनगरीय और मुंबई शहर जिले के सभी पात्र मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गगरानी ने मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलों को लागू किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में 20 नवंबर को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करना होगा और यह नियम सभी औद्योगिक क्षेत्रों, निगमों, कंपनियों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लागू होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि किसी विशेष परिस्थिति के कारण पूरे दिन की छुट्टी देना संभव नहीं है, तो कम से कम चार घंटे की छुट्टी दी जा सकती है, बशर्ते कि जिला निर्वाचन अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त की गई हो। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 135(बी) के अनुसार जिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति से जनता या उनके प्रतिष्ठान को खतरा हो सकता है, उन्हें दंडित नहीं किया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नियोक्ताओं को इन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कर्मचारी चुनाव के दिन अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो