लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2024 12:26 IST

Maharashtra Chunav 2024 Dates: चुनाव आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Chunav 2024 Dates: महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।Maharashtra Chunav 2024 Dates: अपराह्न साढ़े तीन बजे संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करने वाला है।Maharashtra Chunav 2024 Dates: 2019 में बीजेपी ने 105 सीटें और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं थी। 

Maharashtra Chunav 2024 Dates: चुनावी बिगुल की तैयारी है। निर्वाचन आयोग (ईसी) कुछ देर में महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर देगा। आयोग के अधिकारियों ने दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में दोपहर 3.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महाअघाड़ी बनाम महायुती के बीच है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), और एनसीपी (अजित पवार गुट) शामिल हैं। संसदीय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली एमवाईए ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 17 सीटें जीतीं।

Maharashtra Chunav 2019: विधानसभा में 288 सीट, बहुमत के लिए 145, जानिए 2019 में दलों का हाल-

भाजपाः 105

शिवसेनाः 56

एनसीपीः 54

कांग्रेसः 44

निर्दलीयः 13

एआईएमआईएमः 02

बहुजन विकास अघाड़ीः 03

माकपाः 01

जन सुराज्य शक्तिः 01

क्रांतिकारी शेतकरी पार्टीः 01

पीजैन्ट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ इण्डियाः 01

प्रहर जनशक्ति पक्षः 01

राष्ट्रीय समाज पक्षः 01

समाजवादी पार्टीः 02

स्वाभिमानी पक्षः 01

लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 30 सीट जीती थी जबकि राजग 17 सीट पर सिमट गई थी

भाजपा की हिस्सेदारी पांच साल पहले 23 से घटकर 9 सीटों पर आ गई। इस बीच, महा विकास अघाड़ी ने 30 सीटें हासिल कीं। भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने 2019 में सरकार बनाई थी, लेकिन बाद में कुछ राजनीतिक नाटक के बाद अलग हो गए। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 105 सीटें और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं थी।

भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) महाराष्ट्र चुनावों में 'सूक्ष्म प्रबंधन' पर जोर दे रहा है। हरियाणा में भाजपा ने ऐसी ही रणनीति अपनाई थी और साथ ही विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों को साधने के मकसद से कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की थी। एमवीए ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 30 सीट जीती थी जबकि राजग 17 सीट पर सिमट गई थी।

हरियाणा में जीत की भविष्यवाणी की गई थी

हालांकि वोट प्रतिशत के मामले में दोनों दलों लगभग बराबरी पर थे। हरियाणा में भाजपा ने जिस प्रकार बाजी पलटी उससे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य महाराष्ट्र में उसका हौसला बढ़ा है। चुनाव विशेषज्ञ और एग्जिट पोल के अनुमानों में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत दर्शाया गया था और हरियाणा में उसकी जीत की भविष्यवाणी की गई थी।

भाजपा ने समुदाय और निर्वाचन क्षेत्र विशेष के प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर चुनावी विश्लेषकों को चौंका दिया था निर्वाचन आयोग जल्द ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। महाराष्ट्र सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है और उसके कुछ ही दिन बचे हैं। एमवीए सभी 288 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगकांग्रेसBJPविधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए