लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं बीजेपी से अलग हुआ हूं, हिंदुत्व से नहीं, विचारधारा नहीं बदली'

By भाषा | Updated: March 7, 2020 15:15 IST

इससे पहले अयोध्या में आज पहुंचे सीएम ठाकरे ने रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के डर से ठाकरे ने सरयू में डुबकी नहीं लगाई। सीएम ने उद्धव ठाकरे के अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या पहुंचे।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से अलग हूं, हिंदुत्वा से नहीं। इतना ही नहीं सीएम ठाकरे ने कहा कि बीजेपी का मतलब हिंदुत्वा नहीं है। हिंदुत्वा अलग है बीजेपी अलग है। उसनी विचारधारा में कोई बदलाव नहीं आया है। इससे पहले अयोध्या पहुंचे सीएम ठाकरे ने रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

इससे पहले शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में पार्टी ने कहा कि एनसीपी और कांग्रेस वाली महा विकास अघाड़ी सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं जो उन लोगों के लिए दुख की बात है जिन्होंने दावा किया था कि यह नयी गठबंधन सरकार 100 घंटे से ज्यादा नहीं चलेगी।

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘जिनकी सरकार 80 घंटे ही चल पाई वे दावा कर रहे थे कि ठाकरे सरकार 100 घंटे तक भी नहीं चलेगी। लेकिन इस एमवीए सरकार ने न केवल उन्नति की बल्कि अपने प्रदर्शन से लोगों के मन में भरोसा भी कायम किया।’’ शिवसेना देवेंद्र फड़णवीस सरकार के दूसरे कार्यकाल का जिक्र कर रही थी। यह सरकार पिछले साल नवंबर में महज 80 घंटे ही चल पाई थी। सामना में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ठाकरे के अयोध्या दौरे का स्वागत किया जाना चाहिए क्योंकि वह भगवान श्री राम के चरणकमलों में सरकार द्वारा किए गए कामों के पुष्प अर्पित कर रहे हैं।’’

संपादकीय में कहा गया है कि ठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने कई सवाल खड़े किए। इसमें कहा गया है, ‘‘कोई भी सरकार का समर्थन कर सकता है लेकिन उद्धव ठाकरे और शिवसेना बाहर तथा अंदर से एक जैसे ही रहेंगे। विचारधारा में कोई बदलाव नहीं आया है। भगवान श्री राम और हिंदुतव किसी एक पार्टी की संपत्ति नहीं है।’’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश ‘‘भैयाजी’’ जोशी की टिप्पणी कि हिंदू समुदाय भाजपा का पर्याय नहीं है और भाजपा का विरोध करने का मतलब हिंदुओं का विरोध नहीं है, का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा कि इसी तरह अयोध्या सभी का है। शिवसेना ने कहा कि बाल ठाकरे ने दुनिया भर के हिंदुओं में मंदिर के निर्माण को लेकर भरोसा पैदा किया था। पार्टी ने कहा कि महाराष्ट्र को भगवान श्रीराम और छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा दिखाए रास्ते पर चलाया जा रहा है। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेअयोध्याराम मंदिरशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील