लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने फिल्म, धारावाहिक निर्माताओं से वार्ता की

By भाषा | Updated: April 4, 2021 16:11 IST

Open in App

मुंबई, चार अप्रैल महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को फिल्म एवं टेलीविजन निर्माताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक की और महामारी से निपटने के कदम में पूर्ण समर्थन की पेशकश की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हिंदी और मराठी फिल्म व टेलीविजन निर्माताओं के साथ हुई ऑनलाइन बैठक में मुख्यमंत्री ठाकरे ने उनसे सहयोग एवं सलाह मांगी।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को नाटक निर्माताओं, मल्टीप्लेक्स एवं एकल स्क्रीन मालिकों एवं जिम मालिकों से संवाद किया था और कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर उनकी राय जानी थी।

सिनेमा ऑनर्स ऐंड इग्ज़िबिटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नितिन दतार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने सुझाव दिया कि अगर सरकार इच्छा व्यक्त करे तो वह एकल स्क्रीन सिनेमाघरों के मालिकों से उनकी संपत्ति को कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र के तौर पर इस्तेमाल करने लिए बात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि महामारी और अन्य कई कारणों से ये सिनेमाघर बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए