लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: चव्हाण ने केंद्र पर कोविड-19 संबंधी मदद में भेदभाव का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: April 10, 2021 18:55 IST

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैल महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार को केंद्र पर विभिन्न राज्यों को पीपीई किट, एन95 मास्क और वेंटिलेटर जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों के वितरण में "राजनीति के आधार पर भेदभाव" करने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां जारी एक बयान में कहा कि केंद्र से मिली जानकारी से ही इस राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण वितरण की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले होने के बावजूद इस राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

चव्हाण ने कहा कि चिकित्सा उपकरणों के वितरण को लेकर 12 फरवरी को लोकसभा में एक तारांकित प्रश्न पर केंद्र के जवाब से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आयी।

उन्होंने लोकसभा में केंद्र के जवाब को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र की तुलना में गुजरात को प्रति हजार कोविड-19 रोगियों पर 9,623 एन95 मास्क मिले, जबकि महाराष्ट्र को प्रति हजार रोगियों पर 1,560 मास्क मिले। यहां तक ​​कि उत्तर प्रदेश को 3,916 एन-95 मास्क मिले, जो महाराष्ट्र की तुलना में दोगुने से अधिक है। पीपीई किट के मामले में गुजरात को प्रति हजार पर 4,951 किट मिलीं और उत्तर प्रदेश को 2,446 किट मिली जबकि महाराष्ट्र को सिर्फ 223 किट मिली।’’

उन्होंने कहा कि गुजरात को प्रति 1000 मरीजों पर 13 वेंटिलेटर दिए गए, उत्तर प्रदेश को सात जबकि महाराष्ट्र को प्रति हजार कोविड​​-19 मरीजों पर केवल दो वेंटिलेटर मिले, वहीं केरल को प्रति हजार मरीज के आधार पर महाराष्ट्र से भी कम मिले।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोकसभा के जवाब के अनुसार, सभी श्रेणियों में गुजरात को चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के मामले में बड़ा हिस्सा दिया गया जो मामलों की संख्या के आधार पर अधिक है। यह राजनीति के आधार पर भेदभाव नहीं तो क्या है।’’

चव्हाण ने कहा कि नरेंद्र मोदी भूल रहे हैं कि वह पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, सिर्फ गुजरात, उत्तर प्रदेश और कुछ भाजपा शासित राज्यों के नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?