लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : चंद्रपुर नगर निकाय टीकाकरण कराने वालों के लिए निकालेगा लकी ड्रॉ

By भाषा | Updated: November 11, 2021 10:27 IST

Open in App

चंद्रपुर, 11 नवंबर कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए महाराष्ट्र के चंद्रपुर नगर निगम ने एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे आकर्षक पुरस्कारों के साथ बंपर लकी ड्रॉ की घोषणा की है।

नगर निगम की ओर से बुधवार शाम जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि निकाय केंद्रों में 12 से 24 नवंबर के बीच जो लोग टीके की खुराक लेने आएंगे, वे इन पुरस्कारों को जीतने के लिए भाग्य आजमा सकते हैं। महापौर राखी संजय कंचरलावर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नागरिकों को प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद निकाय आयुक्त राजेश मोहिते और अन्य अधिकारियों ने लोगों से निकटतम निकाय केंद्र जाकर टीके की खुराक लेने की अपील की। 12 से 24 नवंबर के बीच टीके की खुराक लेने वाले लोग लकी ड्रॉ में हिस्सा लेने के योग्य होंगे। इसमें रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और एलईडी टीवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।

निकाय के अनुसार इसके अलावा 10 नागारिकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मिक्सर-ग्राइंडर दिया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार चंद्रपुर शहर में अब तक 1,93,581 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है, जबकि 99,620 लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। टीका लेने के कुल पात्र लोगों की संख्या के मुकाबले टीकाकरण अब भी कम है।

मोहिते ने कहा कि सरकार ने शहर में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है। रेहड़ी-पटरीवालों, सब्जी विक्रेताओं और लगातार लोगों के संपर्क में आनेवाले सेवा प्रदाताओं के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। बुधवार को चंद्रपुर जिले में संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 88,823 हो गई। वहीं संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,542 बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए