लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री आवास के नजदीक दही हांडी तोड़ने पर मनसे उपाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:37 IST

Open in App

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक वरिष्ठ नेता और पार्टी के एक कार्यकर्ता ने प्रतिबंध के बावजूद मंगलवार को व्यस्त कलानगर जंक्शन के पास दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसको लेकर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उपनगरीय बांद्रा में जहां यह दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किया गया, वह जगह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' के काफी करीब स्थित है। खेरवाड़ी पुलिस ने मनसे उपाध्यक्ष अखिल चित्रे और पार्टी कार्यकर्ता ओंकार खांडेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के एक वीडियो में दो लोगों में से एक मुख्य सड़क के किनारे खड़ा है और दूसरा उसके कंधों पर बैठा है और एक पेड़ के तने से बंधी 'दही हांडी' (दही से भरा मिट्टी का घड़ा) तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मनसे उपाध्यक्ष अखिल चित्रे ने पीटीआई-भाषा से कहा, “पुलिस ने मेरे और एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना) के तहत मामला दर्ज किया और हमें खेरवाड़ी पुलिस थाने में आने के लिए कहा है। हम सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करेंगे।’’ गौरतलब है कि दही हांडी कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक बाला नंदगांवकर सहित मनसे के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुंबई के कस्तूरबा मार्ग, घाटकोपर, वर्ली, काला चौकी, दादर और साकीनाका पुलिस थानों में अब तक छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने की अपील की थी। मनसे कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रतिबंध की अवहेलना करते हुए मुंबई, ठाणे और पालघर में विभिन्न स्थानों पर 'दही हांडी' कार्यक्रम आयोजित किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील