लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को तीन-चार हिस्सों में बांटा जा सकता है: आरएसएस विचारक

By भाषा | Updated: January 13, 2020 07:52 IST

आरएसएस के पूर्व प्रवक्ता वैद्य ने कहा, ‘‘ मेरी राय है कि यदि महाराष्ट्र की जनसंख्या करीब 11-12 करोड़ है तो तब उसे तीन से चार हिस्सों में बांटा जा सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक एम जी वैद्य ने कहा है कि क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्यों में शुमार महाराष्ट्र को ‘‘तीन से चार हिस्सों में’’ बांटा जा सकता है।महाराष्ट्र 307,713 वर्ग किलोमीटर में फैला है और वह क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक एम जी वैद्य ने कहा है कि क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्यों में शुमार महाराष्ट्र को ‘‘तीन से चार हिस्सों में’’ बांटा जा सकता है। वैद्य शनिवार को यहां एक खबरिया चैनल से बात कर रहे थे।

आरएसएस के पूर्व प्रवक्ता वैद्य ने कहा, ‘‘ मेरी राय है कि यदि महाराष्ट्र की जनसंख्या करीब 11-12 करोड़ है तो तब उसे तीन से चार हिस्सों में बांटा जा सकता है।’’

महाराष्ट्र 307,713 वर्ग किलोमीटर में फैला है और वह क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से महाराष्ट्र की जनसंख्या 11.2 करोड़ है। वह जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19.9 करोड़ है। वैद्य ने 2016 में भी ऐसी ही राय प्रकट की थी और उस समय कहा था कि किसी भी राज्य की आदर्श जनसंख्या तीन करोड़ है और उसे हासिल करने के लिए छोटे राज्यों का गठन करने की जरूरत है।

 

टॅग्स :महाराष्ट्रआरएसएसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप