लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडलः मुंबई, पुणे, नागपुर में मेट्रो परियोजना, दिव्यांगजनों को 2,500 रुपये की मासिक राशि, केंद्र की ‘प्री-मैट्रिक’ छात्रवृत्ति योजना को लागू, देखिए मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2025 18:00 IST

Maharashtra Cabinet: सरकारी कंपनी महाजेनको के ताप विद्युत संयंत्रों से निकलने वाली ‘फ्लाई ऐश’ के उपयोग को एक नीति को मंजूरी मिल गई।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च न्यायालय परिसर के निर्माण के लिए 3,750 करोड़ रुपये भी मंजूर किए हैं।मासिक सहायता राशि 1,000 रुपये बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई। राज्य द्वारा संचालित स्वर्ण जयंती जनजातीय ‘प्री-मैट्रिक’ छात्रवृत्ति की जगह लेगी।

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बुधवार को मुंबई में वडाला-सीएसएमटी-गेटवे ऑफ इंडिया मेट्रो लाइन सहित कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। अन्य परियोजनाओं में ठाणे में रिंग मेट्रो, पुणे मेट्रो की लाइन-2 और लाइन-4 का विस्तार और नागपुर मेट्रो चरण-2 शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मंत्रिमंडल ने इन परियोजनाओं के लिए ऋण भी स्वीकृत किए हैं जिसमें राज्य सरकार आकस्मिक देनदारियों को वहन करेगी। सरकारी कंपनी महाजेनको के ताप विद्युत संयंत्रों से निकलने वाली ‘फ्लाई ऐश’ के उपयोग को एक नीति को मंजूरी मिल गई।

महाराष्ट्र दुकान एवं प्रतिष्ठान (रोजगार एवं सेवा शर्तें विनियमन) अधिनियम, 2017 और कारखाना अधिनियम, 1948 में संशोधन को भी मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा गया कि मंत्रिमंडल ने मुंबई के बांद्रा (पूर्व) में एक नए उच्च न्यायालय परिसर के निर्माण के लिए 3,750 करोड़ रुपये भी मंजूर किए हैं।

इसके अलावा सामाजिक न्याय विभाग द्वारा क्रियान्वित दिव्यांगजनों के लिए संजय गांधी निराधार योजना और श्रवणबल योजना के तहत मासिक सहायता राशि 1,000 रुपये बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई। शिक्षा क्षेत्र में, सरकार ने नौवीं और 10वीं कक्षा के अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए केंद्र की ‘प्री-मैट्रिक’ छात्रवृत्ति योजना को लागू करने का निर्णय लिया, जो राज्य द्वारा संचालित स्वर्ण जयंती जनजातीय ‘प्री-मैट्रिक’ छात्रवृत्ति की जगह लेगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवारPuneनागपुरमुंबईThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर