लाइव न्यूज़ :

Maharashtra cabinet expansion: पोर्टफोलियो आवंटन लगभग पूरा हुआ, जानिए किसे क्या मिलने की संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: December 12, 2024 11:59 IST

गृह, शहरी विकास, राजस्व (दोनों में से एक), कानून एवं न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास-बिजली ऊर्जा, लोक निर्माण, पर्यावरण, वन, आदिवासी जैसे सभी प्रमुख मंत्रालय भाजपा के पास रह सकते हैं

Open in App

मुंबई: सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगी दलों - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना के बीच विभागों के बंटवारे पर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है। हालांकि, शिवसेना कथित तौर पर गृह समेत अहम मंत्रालयों पर अड़ी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा गृह के साथ-साथ शहरी विकास मंत्रालय भी अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हिस्से के सिर्फ दो से तीन मंत्रालय ही सहयोगी दलों को दिए जा सकते हैं। सूत्रों ने दावा किया कि भगवा पार्टी शिवसेना और राकांपा को सिर्फ राजस्व, आवास और पीडब्ल्यूडी मंत्रालय देने पर राजी हुई है।

ये मंत्रालय भाजपा के कोटे में जा सकते हैं

गृह, शहरी विकास, राजस्व (दोनों में से एक), कानून एवं न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास-बिजली ऊर्जा, लोक निर्माण, पर्यावरण, वन, आदिवासी जैसे सभी प्रमुख मंत्रालय भाजपा के पास रह सकते हैं

शिवसेना को मिल सकते हैं ये विभाग

शिवसेना को राजस्व-शहरी विकास (दोनों में से एक), लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी), श्रम, स्कूली शिक्षा, राज्य उत्पाद शुल्क, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता तथा परिवहन मंत्रालय मिलने की संभावना है।

एनसीपी को मिल सकते हैं ये मंत्रालय

एनसीपी के पास वित्त एवं योजना, आवास, चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल कल्याण, राहत एवं पुनर्वास, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जैसे विभाग रहने की संभावना है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार अगले दो दिनों में किया जा सकता है। भाजपा और शिवसेना के कुछ मंत्री जो पिछली सरकार में मंत्री थे, जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उन्हें हटाया जा सकता है।

विभागों का बंटवारा

बीजेपी को 20/21 मंत्रालय मिल सकते हैंशिवसेना - 12/13एनसीपी - 9/10 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाBJPएकनाथ शिंदेअजित पवारAjit Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?