लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडलः राज्यपाल कोश्यारी ने दो मंत्रियों को लगाई फटकार, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: December 30, 2019 17:31 IST

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कड़े लहजे में तुरंत पडवी को रोका और उनसे कहा, ‘‘जो लिखा हुआ है उसे ही पढ़ें।’’ उत्तर महाराष्ट्र के अक्कलकुवा का प्रतिनिधित्व करने वाले सात बार के विधायक को राज्यपाल ने निर्देश दिया, ‘‘ऐसा नहीं चलेगा। फिर से शपथ लीजिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देमंच से जाने के दौरान पडवी ने राज्यपाल से माफी मांगी, जिन्होंने बदले में मुस्कुरा दिया।राज्यपाल ने गायकवाड़ को बीच में ही रोक दिया और शपथ लेते समय लिखित सामग्री तक ही सीमित रहने के लिए कहा।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सेामवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर दो मंत्रियों को पद की शपथ ग्रहण करने के लिखित विवरण से कुछ अलग पढ़ने और कुछ पंक्तियां बिना सोचे-समझे बोलने के लिए फटकार लगाई।

कांग्रेस के विधायक के. सी. पडवी जब राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कैबिनेट मंत्री की शपथ ले रहे थे तो लिखित शपथ विवरण पढ़ने के बाद कुछ पंक्तियां मतदाताओं के आभार में बोल गए। कोश्यारी ने कड़े लहजे में तुरंत पडवी को रोका और उनसे कहा, ‘‘जो लिखा हुआ है उसे ही पढ़ें।’’ उत्तर महाराष्ट्र के अक्कलकुवा का प्रतिनिधित्व करने वाले सात बार के विधायक को राज्यपाल ने निर्देश दिया, ‘‘ऐसा नहीं चलेगा। फिर से शपथ लीजिए।’’

मंच से जाने के दौरान पडवी ने राज्यपाल से माफी मांगी, जिन्होंने बदले में मुस्कुरा दिया। इससे पहले कोश्यारी ने तब हस्तक्षेप किया जब कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ ने पद और गोपनीयता की शपथ लेने के दौरान दलितों के मसीहा डॉ. बी आर आंबेडकर के नाम का जिक्र किया।

राज्यपाल ने गायकवाड़ को बीच में ही रोक दिया और शपथ लेते समय लिखित सामग्री तक ही सीमित रहने के लिए कहा। गायकवाड़ धारावी से चार बार की विधायक हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को 26 कैबिनेट मंत्रियों और दस राज्य मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर