लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तारः सीएम ठाकरे के पुत्र, सांसद की बेटी, पूर्व CM का बेटा शामिल, परिवारवाद की झलक

By भाषा | Updated: December 30, 2019 19:30 IST

पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। अशोक चव्हाण 2008 से 2010 तक तत्कालीन कांग्रेस-राकांपा राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा राकांपा विधायक अदिति तटकरे ने ठाकरे नीत सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देअमित देशमुख भी अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को राज्य कैबिनेट में शामिल हुए। कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह पार्टी के दिवंगत नेता पतंगराव कदम के पुत्र हैं।

भारतीय राजनीति में वंशवाद पर चर्चा के बीच महाराष्ट्र में सोमवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में राजनीतिक परिवारों से आने वाले कई नेताओं को शामिल किया गया।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने सोमवार को महाराष्ट्र विकास आघाडी गठबंधन की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मुंबई के वर्ली विधानसभा क्षेत्र से चुने गए 29 वर्षीय आदित्य पहली बार विधायक बने हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। अशोक चव्हाण 2008 से 2010 तक तत्कालीन कांग्रेस-राकांपा राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा राकांपा विधायक अदिति तटकरे ने ठाकरे नीत सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

वह रायगढ़ से राकांपा सांसद सुनील तटकरे की बेटी हैं जो पिछली कांग्रेस-राकांपा सरकार में सिंचाई और वित्त मंत्री रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र और तीन बार लातूर से विधायक कांग्रेस नेता अमित देशमुख भी अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को राज्य कैबिनेट में शामिल हुए।

एक अन्य कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह पार्टी के दिवंगत नेता पतंगराव कदम के पुत्र हैं। इसके अलावा क्रांतिकारी शेतकरी पक्ष के नेता शंकरराव गदख ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वह पूर्व राकांपा नेता यशवंतराव गदख के पुत्र हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारआदित्य ठाकरेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर