लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कैबिनेट ने नगर निकायों में पार्षदों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: October 27, 2021 23:14 IST

Open in App

मुंबई, 27 अक्टूबर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को छोड़कर कुछ अन्य नगर निगमों और नगर परिषदों में पार्षदों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी।

वर्ष 2021 में क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर पार्षदों की संख्या में अधिकतम वृद्धि 17 प्रतिशत होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 227 पार्षदों वाले बीएमसी को इस निर्णय से अलग रखा गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 30 लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में कम से कम 168 पार्षद होंगे, लेकिन 185 से अधिक नहीं, जबकि 24 लाख और 30 लाख निवासियों वाले शहरों और कस्बों में 156 से 168 पार्षद होंगे। बारह लाख से 14 लाख निवासियों वाले नगर निकायों में कम से कम 126 प्रतिनिधि होंगे, लेकिन 156 से अधिक नहीं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीन और छह लाख की आबादी वाले नगर निगमों के लिए यह सीमा 76 से 96 होगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, चूंकि कोविड-19 महामारी ने जनगणना कार्य को प्रभावित किया है, इसलिए राज्य सरकार ने इसके लिए जनसंख्या वृद्धि की औसत दर के इस्तेमाल का निर्णय लिया है।

इस बीच, राज्य मंत्रिमंडल ने संपत्ति संशोधन वर्ष को 2020-21 से बढ़ाकर 2021-22 करने का निर्णय लिया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के गांवों, बस्तियों और अन्य छोटी सम्पर्क सड़कों में दो लाख किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण की योजना को भी मंजूरी दी है। ‘मातोश्री ग्राम समृद्धि शेत/पाणंद सड़क योजना’ के नाम से इस परियोजना को रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से लागू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!