लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडलः एनसीपी के 14, शिवसेना के 12 और कांग्रेस के 10 मंत्रियों ने ली शपथ, अजित पवार व आदित्य ठाकरे शामिल

By भाषा | Updated: December 30, 2019 18:23 IST

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार का गठन 28 नवंबर को हुआ था। ठाकरे के साथ कांग्रेस के बालासाहेब थोराट, नितिन राउत और शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई तथा राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने उसी दिन शपथ ले ली थी। महाराष्ट्र में ज्यादा से ज्यादा 43 मंत्री हो सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री समेत राज्य में अब 43 म‍ंत्री हैं। राकांपा नेता अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री की शपथ थी। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान को ठाकरे के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को 26 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री शामिल करते हुए अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया।

राकांपा नेता अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के सत्ता में आने के एक महीने से ज्यादा समय बाद मंत्रिपरिषद का यह विस्तार हुआ है। सोमवार को 36 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से राकांपा के 10 कैबिनेट और चार राज्य मंत्री, शिवसना के आठ कैबिनेट और चार राज्य मंत्री और कांग्रेस के आठ कैबिनेट और दो राज्य मंत्री शामिल हैं।

इसके साथ ही राकांपा के कुल 12 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं। शिवसेना के 10 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं जबकि कांग्रेस के 10 कैबिनेट और दो राज्य मंत्री हैं। मुख्यमंत्री समेत राज्य में अब 43 म‍ंत्री हैं। राकांपा नेता अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री की शपथ थी।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण, युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल हैं। पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले उन्होंने राकांपा से बगावत करते हुए भाजपा से हाथ मिला लिया था और 23 नवंबर को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी।

हालांकि 26 नवंबर को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई वाली सरकार तीन दिन में ही गिर गई। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान को ठाकरे के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने नए मंत्रियों को विधान भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शिवसेना ने अपने वरिष्ठ नेता रामदास कदम और दिवाकर रावते को अपने नए मंत्रिपरिषद में जगह नहीं दी है। वह देवेंद्र फड़नवीस नीत सरकार में मंत्री थे। इसके बदले उन्होंने सहयोगी पार्टी क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष के शंकरराव गाडख को कैबिनेट मंत्री बनाया।

वहीं राजेंद्र पाटिल यड्रावकर (निर्दलीय) और बच्चू काडू को राज्य मंत्री बनाया। राकांपा के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख को भी मंत्रालय में जगह दी गई है। ये दोनों पूर्व की कांग्रेस-राकांपा सरकार में मंत्री थे। 2014 के विधानसभा चुनाव में दोनों हार गए थे लेकिन इस साल अक्टूबर में हुए चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई।

राकांपा नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वाल्से पाटिल, विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व वेता धनंजय मुंडे और विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजय वडेट्टीवार ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रांकापा नेता शरद पवार मौजूद थे।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार का गठन 28 नवंबर को हुआ था। ठाकरे के साथ कांग्रेस के बालासाहेब थोराट, नितिन राउत और शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई तथा राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने उसी दिन शपथ ले ली थी। महाराष्ट्र में ज्यादा से ज्यादा 43 मंत्री हो सकते हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीआदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण