लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Budget: उद्धव सरकार ने पेश किया पहला बजट, नगर विकास के लिए 6025 करोड़, महिला सुरक्षा पर जोर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 6, 2020 13:01 IST

Maharashtra budget 2020-21: बजट पेश करने से पहले अजित पवार ने ने आर्थिक सर्वे पेश किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पर कुल 471642 करोड़ रुपए का आर्थिक बोझ है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री अजीत पवार महिला सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया, और महिला और बाल कल्याण विभाग के लिए 2,100 करोड़ की राशि देने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री अजीत पवार ने ऐलान किया, पर्यटन में एक डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

महाराष्ट्र विधानसभा में महाविकास अघाड़ी सरकार ने आज (6 मार्च) को अपना पहला बजट पेश किया है। वित्त मंत्री अजित पवार ने उद्धव ठाकरे की सरकार का पहला बजट पेश किया। बजट से पहले पवार ने अजित पवार आर्थिक सर्वे पेश किया। उन्होंने बताया कि इस बार महाराष्ट्र पर पिछली बार की तुलना में 57 हजार करोड़ रुपये ज्यादा का आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले साल बारिश से हुई फसल बर्बादी का सामना कर रहे किसानों के मुआवजे को मंजूर नहीं किया। केंद्र ने केवल 956 करोड़ रुपये मंजूर किए थे इसलिए हमने केंद्र की मदद की बजाए खुद किसानों की मदद करने की पहल की।

 Maharashtra Budget 2020-21: Highlights: महाराष्ट्र बजट-2020-21 के निम्म घोषणाएं इस प्रकार है...

- अजित पवार ने कहा-  राज्य पर अब तक का कुल कर्ज 01 4,33,901 करोड़ है।

उन्होंने कहा कि राज्य पर अब तक का कुल कर्ज 01 4,33,901 करोड़ है।

- महाराष्ट्र में MLA लोकल एरिया डेवलपमेंट (LAD) फंड 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

- महाराष्ट्र के हर जिले में महिलाओं के लिए एक अलग से महिला थाना बनाया जाएगा। 

- नगर विकास के लिए 6025 करोड़ का ऐलान किया गया है। 

-नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाने का ऐलान। 

- मंत्री अजीत पवार ने घोषणा की कि 1,000 करोड़ की लागत से वर्ली में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्वेरियम और टूरिस्ट हब बनाया जाएगा, और मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ की राशि सालाना निर्धारित की जाएगी।

- अजीत पवार ने ऐलान किया, पर्यटन में एक डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। पर्यटन और सांस्कृतिक विकास विभाग को 1,400 करोड़ मिलेगा। 

- मंत्री अजीत पवार महिला सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया, और महिला और बाल कल्याण विभाग के लिए 2,100 करोड़ की राशि देने का ऐलान किया है। 

- मंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए उपाय करेगी कि राज्य के प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में हर लड़की को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराया जाए।

-वित्त मंत्री अजित पवार ने ने कहा कि कुल स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रस्तावित राशि 5,000 करोड़ है। चिकित्सा शिक्षा के लिए लगभग 2,500 करोड़ अलग रखे गए हैं। इसमें नए अस्पतालों का निर्माण, मौजूदा अस्पतालों का सुधार, मेडिकल कॉलेज और एम्बुलेंस की खरीद शामिल है।

-वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा, गरीबों के लिए हम ''शिव भोजना थाली'' की योजना ला रहे हैं। जिसके लिए 150 करोड़ की घोषणा की।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए