Maharashtra BMC Election 2026: महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति और ठाकरे बंधुओं के मोर्चे के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अनुमान जताया है कि शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता राज ठाकरे सबसे ज्यादा नुकसान में रहेंगे। उन्होंने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों के एक साथ आने को भी केवल एक स्थानीय घटनाक्रम करार दिया। फडणवीस ने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजित पवार ने एक-दूसरे के खिलाफ बयान न देने के गठबंधन सहयोगियों के नियम को तोड़ा है। मुख्यमंत्री ने महायुति के उम्मीदवारों के लिए पूरे राज्य में प्रचार किया। महायुति में भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल हैं। पर्यवेक्षकों के अनुसार, महायुति के तीसरे साझेदार राकांपा को रणनीतिक रूप से प्रचार से दूर रखा गया ताकि “गैर-हिंदू” मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके। यह 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद पहला बीएमसी चुनाव होगा। उस साल एकनाथ शिंदे पार्टी के अधिकतर विधायकों के साथ अलग हो गए थे और बाद में पार्टी का नाम व चुनाव चिह्न दोनों उन्हें मिल गए थे। अविभाजित शिवसेना ने देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृह्नमुंबई महानरपालिका (बीएमसी) पर 25 वर्ष तक शासन किया था। महाराष्ट्र के नगर निकायों की 2,869 सीट के लिए 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें मुंबई के 1,700 और पुणे के 1,166 प्रत्याशी शामिल हैं। मतगणना 16 जनवरी को होगी।
15 Jan, 26 05:16 PM
15 Jan, 26 05:15 PM
15 Jan, 26 05:15 PM
पुणे महानगर पालिका चुनाव: अधिकारियों ने त्रुटी वाली ईवीएम मशीनों को तुरंत बदला
महाराष्ट्र के पुणे महानगर पालिका में मतदान के शुरुआती चरण में बृहस्पतिवार सुबह ईवीएम में छिटपुट गड़बड़ियां सामने आईं हालांकि निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि प्रक्रिया के अनुसार तुरंत नई ईवीएम मशीनें लगा दी गईं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार (शप) नेता रोहित पवार ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुणे और पिंपरी चिंचवड महानगर पालिकाओं में मतदान शुरू होने के दौरान ही कुछ ईवीएम मशीनों के बंद होने की घटनाएं सामने आईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मशीनों में 15 मिनट तक का समय अंतराल दिखा।
15 Jan, 26 04:58 PM
छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम चुनाव: मतदाता सूची में दिवंगत पूर्व सांसद मोरेश्वर सावे का नाम
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम के लिए बृहस्पतिवार को हो रहे चुनाव के दौरान पूर्व सांसद दिवंगत मोरेश्वर सावे का नाम मतदाता सूची में मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खड़केश्वर मतदान केंद्र की सूची संख्या 270 में उनका नाम दर्ज है। सावे का निधन 16 जुलाई 2015 को हो गया था।
सावे शिवसेना के वरिष्ठ नेता थे तथा वह 1989 से 1996 के बीच दो बार सांसद भी रहे। वह महाराष्ट्र के वर्तमान अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता अतुल सावे के पिता थे। इस संबंध में मंत्री सावे से बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
15 Jan, 26 04:56 PM
महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हुआ और सबकी नजर मुंबई पर टिकी हैं, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला है।
15 Jan, 26 04:39 PM
महाराष्ट्र में बीएमसी और अन्य 28 महानगरपालिकाओं के लिए सुबह 7.30 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। अक्षय कुमार सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल थे और उन्होंने मुंबई के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और सही उम्मीदवार को चुनने का आग्रह किया।
15 Jan, 26 04:35 PM
बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों अक्षय कुमार, आमिर खान, गुलजार और सलीम खान ने बृहस्पतिवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों में अपना मत डाला और मुंबईवासियों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।
अभिनेता-राजनेता हेमा मालिनी, कलाकार जॉन अब्राहम, सोनाली बेंद्रे, ईशा कोप्पिकर, तमन्ना भाटिया और दिव्या दत्ता तथा गायक कैलाश खेर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
15 Jan, 26 04:31 PM
98 वर्षीय पूर्व शिक्षिका ने डाला वोट, साबित किया लोकतंत्र में उम्र कोई बाधा नहीं
महाराष्ट्र के ठाणे महानगर पालिका चुनाव में 98 वर्षीय एक पूर्व शिक्षिका ने बृहस्पतिवार को मतदान कर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य में उम्र कोई बाधा नहीं होती। ठाणे शहर के तेम्भी नाका स्थित परमार हाउस की निवासी और फिल्म अभिनेता पुष्कर श्रोत्री की परदादी लीला श्रोत्री ने बीजे हाई स्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचते ही अपने उत्साह से सभी को अचंभित कर दिया।
मतदान केंद्र तक उनका पहुंचना शिव समर्थ विद्यालय की पूर्व शिक्षिका और उनके विद्यार्थियों के बीच के गहरे रिश्ते का भी प्रमाण था। लीला श्रोत्री ने स्कूल में दिलीप पाठक नाम के छात्र को पढ़ाया था और अब वही उन्हें अपने ऑटो में बैठाकर मतदान केंद्र तक छोड़ने पहुंचा ताकि पूर्व शिक्षिका मतदान कर सकें।
15 Jan, 26 04:06 PM
15 Jan, 26 03:47 PM
महाराष्ट्र निकाय चुनाव भाजपा के पिछले 10 वर्षों के वर्चस्व को समाप्त कर देगा: प्रकाश आंबेडकर
वंचित बहुजन आघाडी के प्रमुख और डॉ. बी.आर. आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव निर्णायक साबित होगा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछले 10 वर्षों के वर्चस्व को ‘‘समाप्त’’ कर देगा। अकोला में अपनी पत्नी अंजली आंबेडकर के साथ वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) सहित किसी भी नगर निकाय में कोई भी पार्टी पूर्ण रूप से सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी।
बृहस्पतिवार को मुंबई, पुणे, नागपुर और अकोला समेत राज्य की 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बार के निकाय चुनावों पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। यह चुनाव निर्णायक साबित होगा और पिछले दस वर्षों के भाजपा के वर्चस्व का अंत करेगा।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा एकदलीय व्यवस्था चाहती है, लेकिन यह चुनाव इसके खिलाफ है क्योंकि जनता बहुदलीय व्यवस्था चाहती है।
15 Jan, 26 03:45 PM
नगर निकाय चुनावों में मतदान के दौरान उंगली पर लगाई गई स्याही मिटाने संबंधी वायरल वीडियो की जांच की जा रही है: महाराष्ट्र के राज्य निर्वाचन आयुक्त।
15 Jan, 26 03:26 PM
15 Jan, 26 03:18 PM
15 Jan, 26 03:16 PM
15 Jan, 26 03:03 PM
15 Jan, 26 01:50 PM
15 Jan, 26 01:43 PM
15 Jan, 26 01:42 PM
15 Jan, 26 01:42 PM
15 Jan, 26 01:40 PM
15 Jan, 26 01:35 PM
15 Jan, 26 01:31 PM
घर से निकल रहे लोग, डाल रहे वोट...
15 Jan, 26 01:31 PM
15 Jan, 26 01:26 PM
15 Jan, 26 01:18 PM
15 Jan, 26 01:08 PM
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया है कि निकाय चुनावों के दौरान मतदाताओं की उंगलियों पर लगे पक्की स्याही के निशान मिटाए जा रहे हैं और बीएमसी प्रमुख ने इसे स्वीकार किया है। बीएमसी ने एक बयान में कहा कि मीडिया में आ रहीं ये खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।
बीएमसी प्रशासन ने कहा, ‘‘ बीएमसी आयुक्त ने मतदान के बाद पक्की स्याही मिटाए जाने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। इसलिए, मीडिया में प्रसारित हो रही खबरों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।’’ प्रक्रिया के अनुसार, मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर वोट डालते समय मतदान कर्मचारी मतदाता के बाएं हाथ की एक उंगली पर पक्की स्याही लगाते हैं।
मुंबई के 227 वार्डों के लिए 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मुंबई भर में कुल 10,231 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और 64,375 अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
15 Jan, 26 12:57 PM
15 Jan, 26 12:56 PM
15 Jan, 26 12:56 PM
15 Jan, 26 12:55 PM
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक ने बृहस्पतिवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में अपना वोट डाला। बोरीवली में अपना वोट डालने के बाद गोयल ने कहा कि विकास और समृद्धि देश की 140 करोड़ जनता की आकांक्षाओं को दर्शाती है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकास की गति देश की वित्तीय राजधानी से ही शुरू होगी। मुंबई उत्तर से भाजपा के लोकसभा सदस्य ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रत्येक मुंबईवासी निकाय चुनावों में अपनी जिम्मेदारी को समझेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक ने भी उपनगर गोरेगांव में अपना मताधिकार का इस्तेमाल किया।
भाजपा नेता (92) ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के संपन्न होने के बाद लंबे अंतराल के बाद नगर निगम चुनाव हो रहे हैं, जिससे लोगों को अपने शहर के प्रतिनिधियों को चुनने का मौका मिल रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने भी अपना वोट डाला।
15 Jan, 26 12:41 PM
बीएमसी चुनाव: राज ठाकरे ने वोट डाला, राज्य चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) अध्यक्ष राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुंबई महानगर पालिका चुनाव में अपना वोट डाला और राज्य चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सरकार चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।
दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली, बेटी सारा और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने मुंबई में मतदान किया। ठाकरे ने दादर इलाके में अपने परिवार के सदस्यों, जिनमें उनकी मां कुंडा भी शामिल थीं, के साथ अपना वोट डाला। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने निकाय चुनावों में ‘प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट’ (पीएडीयू) के इस्तेमाल को लेकर राज्य चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
15 Jan, 26 12:26 PM
15 Jan, 26 12:18 PM
15 Jan, 26 12:18 PM
15 Jan, 26 12:18 PM
15 Jan, 26 12:17 PM
15 Jan, 26 12:15 PM
15 Jan, 26 12:15 PM
15 Jan, 26 11:54 AM
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, सान्या मल्होत्रा और अन्य हस्तियों ने बृहस्पतिवार सुबह बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में मतदान किया। अक्षय कुमार सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल थे और उन्होंने मुंबई के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और सही उम्मीदवार को चुनने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि आज वह दिन है जब मुंबईवासियों के हाथों में ‘‘रिमोट कंट्रोल’’ (जन प्रतिनिधियों को चुनने का) है। अभिनेता ने कहा कि इसलिए लोगों को बिजली, पानी और सड़क के मुद्दों पर बाद में शिकायत करने के बजाय, बाहर आकर मतदान करना चाहिए। कुमार ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा , ‘‘तो अब हमारी बारी है और हम सबको बाहर निकलकर सही व्यक्ति को चुनने के लिए वोट देना चाहिए। अगर आप मुंबई के असली हीरो बनना चाहते हैं, तो बातें करने के बजाय वोट देने आइए।’’
उनकी अभिनेत्री-लेखिका पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी वोट डाला। ट्विंकल खन्ना ने कहा, ‘‘ इससे हमें यह एहसास होता है कि हमारा भी नियंत्रण है। मैं हमेशा मतदान करती हूं और आशावान भी रहती हूं।’’ अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और संगीतकार विशाल ददलानी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी बीएमसी चुनाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया और सबकी नजर मुंबई पर टिकी हैं, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला हो रहा है।
15 Jan, 26 11:52 AM
15 Jan, 26 11:32 AM
15 Jan, 26 11:32 AM
15 Jan, 26 11:11 AM
नगर निगमों में छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणि, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।
15 Jan, 26 10:58 AM
15 Jan, 26 10:58 AM
15 Jan, 26 10:57 AM
15 Jan, 26 10:57 AM
15 Jan, 26 10:50 AM
मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है। मतगणना 16 जनवरी को होगी। यह 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद पहला बीएमसी चुनाव होगा। उस साल एकनाथ शिंदे पार्टी के अधिकतर विधायकों के साथ अलग हो गए थे और बाद में पार्टी का नाम एवं चुनाव चिह्न दोनों उन्हें मिल गए थे।
15 Jan, 26 10:42 AM
‘नोटा’ परोक्ष रूप से अवांछित उम्मीदवारों को बढ़ावा देता है: निकाय चुनाव में मतदान के बाद बोले भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को नागपुर महानगरपालिका (एनएमसी) चुनाव में अपना वोट डाला और कहा कि ‘नोटा’ का विकल्प चुनने से परोक्ष रूप से अवांछित उम्मीदवारों को बढ़ावा मिलता है। नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भागवत शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे।
वह सुबह करीब साढ़े सात बजे नागपुर के महल इलाके में स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि चुनाव लोकतंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा है और इसलिए मतदान करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी लोग चुनाव के दौरान एक योग्य उम्मीदवार को ही वोट दें। आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘इसलिए, आज मैंने सबसे पहला काम यह किया कि वोट डाला।’’
चुनाव में मतदाताओं के लिए उपलब्ध ‘‘उपरोक्त में से कोई नहीं’’ (नोटा) विकल्प के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘नोटा का मतलब है कि आप सभी को अस्वीकार करते हैं और ऐसा करके हम एक ऐसे व्यक्ति को बढ़ावा देते हैं जिसे कोई नहीं चाहता।’’
15 Jan, 26 10:41 AM
महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया और सबकी नजर मुंबई पर टिकी हैं, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला हो रहा है।
राज्य में 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा। 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कुल 3.48 करोड़ मतदाताओं के हाथ में है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है।
15 Jan, 26 10:41 AM
निकाय चुनाव: नकदी बांटने के संदेह में उम्मीदवार के पति पर हमला करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
नांदेड़ में नगर निकाय चुनाव लड़ रही कांग्रेस उम्मीदवार के पति पर मतदाताओं को नकदी बांटने के संदेह में किये गए हमले के एक दिन बाद बुधवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शिकायतकर्ता शिवाजी भालेराव और उनके दोस्त ज्ञानेश्वर कांबले पर मंगलवार को भाग्यनगर इलाके में तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह से सात लोगों के एक समूह ने हमला किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा चुराए गए 10 हजार रुपये बरामद किए।
15 Jan, 26 10:38 AM
मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के अवकाश के मद्देनजर बृहस्पतिवार को भारतीय शेयर, मुद्रा और जिंस बाजार बंद रहेंगे।
15 Jan, 26 10:37 AM
15 Jan, 26 10:19 AM
15 Jan, 26 10:18 AM
15 Jan, 26 10:14 AM
15 Jan, 26 10:14 AM
15 Jan, 26 09:26 AM
BMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत
15 Jan, 26 09:25 AM
BMC Elections 2026: नागपुर में वोट डालने के बाद RSS प्रमुख भागवत
15 Jan, 26 08:42 AM
आरएसएस प्रमुख ने वोट डाला
15 Jan, 26 08:41 AM
शिवसेना नेता शायना एनसी
15 Jan, 26 08:40 AM
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव
15 Jan, 26 07:07 AM