लाइव न्यूज़ :

"राजनीति न करें, घर जाकर खाना बनाएं" वाले बयान पर महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने सुप्रिया सुले से मांगी माफी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 29, 2022 22:04 IST

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने राज्य महिला आयोग के द्वारा एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए नोटिस दारी होने के बाद माफी मांग ली है। पाटिल ने सुप्रिया सुले के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर "राजनीति न करें, घर जाकर खाना बनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने एनसीपी नेता सुप्रिया सुले से माफी मांगी सुप्रिया सुले ने कहा कि जब उन्होंने माफी मांग ली है तो हमें भी 'बड़ा दिल' दिखाते हुए माफ कर देना चाहिएओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर पाटिल ने सुले के खिलाफ कहा था कि उन्हें घर जाकर खाना बनाना चाहिए

मुंबई: महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को एनसीपी नेता सुप्रिया सुले की खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है।

चंद्रकांत पाटिल ने यह कदम तब उठाया है जब राज्य महिला आयोग ने उन्हें एनसीपी नेता शरद पवार की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नोटिस जारी करके तलब कर लिया था।

चंद्रकांत पाटिल ने सुप्रिया सुले के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा था कि वो ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर "राजनीति न करें, घर जाकर खाना बनाएं"।

भाजपा प्रमुख पाटिल के द्वारा माफी मांगने के बाद सुप्रिया सुले ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी गलती के लिए और अमर्यादित भाषा के लिए माफी मांग ली है तो हमें भी 'बड़ा दिल' दिखाते हुए उन्हें माफ कर देना चाहिए और इस विवाद को यही पर शांत कर देना चाहिए।

वहीं इस मामले में राज्य महिला आयोग ने भी प्रदेश भाजपा प्रमुख पालिट के खिलाफ काफी सख्ती दिखाई थी। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कहा, "महिला आयोग ने सु्प्रिया सुले के खिलाफ पालिल की अवांछित टिप्पणी के लिए नोटिस जारी किया था और उन्हें इस मामले में तलब किया था। लेकिन उन्होंने अपनी टिप्पणी पर शर्मिंदगी जाहिर करते हुए जवाब के साथ माफीनामा भी भेजा है।"

मालूम हो कि महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने बीते बुधवार को ओबीसी आरक्षण पर भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय घर जाकर खाना बनाएं।

पाटिल ने कहा था, "आप (सुले) राजनीति में क्यों हैं आपको तो घर जाकर खाना बनाना चाहिए। आप दिल्ली जाओ या फिर कब्रिस्तान जाओ, उससे हमें मतलब नहीं है, आपको ओबीसी कोटा देना होगा। आप लोकसभा की सदस्य हैं और आपको नहीं पता कि मुख्यमंत्री के साथ किस तरह से अप्वाइंटमेंट ली जाती है।"

चंद्रकांत पाटिल के इस बयान के लिए सीपीएम नेता बृंदा करात और डीएमके नेता कनिमोझी ने उनकी तीखी आलोचना की थी और इसे पुरुषवादी मानसिकता से दिये गया बेहद गैरजिम्मेदाराना बयान माना था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Supriya Suleमहाराष्ट्रBJPNCPMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार