लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ‘अवनि’ से पैदा हुई बाघिन की जंगल में छोड़ने के आठ दिन बाद मौत

By भाषा | Updated: March 14, 2021 14:15 IST

Open in App

नागपुर, 14 बाघिन ‘अवनि’ से पैदा हुई बाघिन पीटीआरएफ-84 को जंगल में छोड़े जाने के आठ दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। वह जंगल में एक अन्य बाघिन के साथ लड़ाई के दौरान घायल हो गई थी।

अवनि को 2018 में आदमखोर घोषित किए जाने के बाद गोली मार दी गई थी।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि तीन साल की बाघिन पीटीआरएफ-84 को पांच मार्च को ही नागपुर के पेंच बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में छोड़ा गया था।

पीटीआर के मुख्य वन संरक्षण रविकिरण गोवेकर ने बताया कि एक अन्य बाघिन से लड़ाई में घायल होने के बाद पीटीआरएफ-84 को आठ मार्च को जंगल से लाया गया।

उन्होंने बताया कि घायल बाघिन को पीटीआर के तित्रालमंगी बाड़े में रखा गया और पशुचिकित्सा विशेषज्ञ उसका इलाज कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाघिन के स्वास्थ्य में शनिवार को गिरावट आई और पशुचिकित्सकों ने उसे नागपुर के गोरेवाड़ा ले जाने की सलाह दी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उसे वहां ले जाने की तत्काल तैयारी की गई लेकिन शनिवार रात करीब दस बजे उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए