लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र एटीएस ने एक संदिग्ध को पकड़ा, आतंकी मॉड्यूल से तार जुड़े होने का संदेह

By भाषा | Updated: September 18, 2021 13:18 IST

Open in App

मुंबई, 18 सितंबर महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने दिल्ली पुलिस द्वारा पाकिस्तान संगठित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के सिलसिले में मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस विभाग में सूत्रों ने बताया कि जाकिर नाम के व्यक्ति को शुक्रवार रात को चलाए एक अभियान के दौरान उपनगर जोगेश्वरी से पकड़ा गया। बाद में उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से प्रशिक्षण ले चुके दो आतंकवादियों समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही मंगलवार को आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। अधिकारियों ने बताया था कि आतंकवादियों ने देशभर में कई धमाके करने की कथित तौर पर साजिश रची थी।

छह संदिग्ध आतंकवादियों में से एक मोहम्मद शेख मुंबई के धारावी का रहना वाला है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान जाकिर का नाम सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर