लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद चुनावः बीजेपी एमएलए राहुल और शिवसेना विधायक राजन में टक्कर, तीन जुलाई को मतदान, चार जुलाई को विश्वास प्रस्ताव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2022 17:45 IST

Maharashtra Assembly Speaker's election: नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चार जुलाई को सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस उपमुख्यमंत्री हैं।शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस एमवीए गठबंधन का हिस्सा हैं। बगावत के कारण इन तीनों दलों की सरकार बुधवार को गिर गई थी।

मुंबईः शिवसेना विधायक राजन साल्वी ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस पद के लिए चुनाव तीन जुलाई को होगा। पहली बार विधायक बने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल नार्वेकर ने इस पद के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया था।

नार्वेकर मुंबई के कोलाबा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि साल्वी रत्नागिरी जिले के राजापुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र तीन और चार जुलाई को होगा। अध्यक्ष पद के लिए रविवार को मतदान होगा। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चार जुलाई को सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।

शिंदे की कैबिनेट में भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस उपमुख्यमंत्री हैं। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस एमवीए गठबंधन का हिस्सा हैं। शिंदे की बगावत के कारण इन तीनों दलों की सरकार बुधवार को गिर गई थी। इसके अगले ही दिन शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि साल्वी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार हैं।

जब साल्वी ने नामांकन पत्र दाखिल किया, उस समय जयंत पाटिल, धनंजय मुंडे (राकांपा), अशोक चव्हाण (कांग्रेस) और सुनील प्रभु (शिवसेना) समेत कई नेता उनके साथ मौजूद थे। नामांकन शनिवार को दोपहर 12 बजे तक दाखिल किया जा सकता था। कांग्रेस के नाना पटोले ने पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष बनने के लिए पिछले साल फरवरी में इस पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से यह पद रिक्त है।  

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाBJPदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है