लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Polls 2024: क्या शरद पवार की एनसीपी को मिलेगा नया चुनाव चिन्ह? EC का आया जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: October 15, 2024 20:29 IST

महाराष्ट्र चुनाव में मुख्य दावेदार सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन है, जिसमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं और विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं।राज्य में 48 सीटों के लिए हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में विपक्षी एमवीए ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने शरद पवार की पार्टी के सभी अनुरोधों पर सहमति जताई है महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगेझारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं

Maharashtra Assembly Polls 2024: एनसीपी-एसपी के चुनाव चिन्ह पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि उन्होंने शरद पवार की पार्टी के सभी अनुरोधों पर सहमति जताई है और चुनाव चिन्ह - तुरहा फूंकता हुआ आदमी - के आकार में बदलाव किया है ताकि यह वोटिंग मशीन पर प्रमुख दिखे। सीईसी ने कहा, "हमें एनसीपी-एसपी के चुनाव चिन्ह - तुरहा फूंकता हुआ आदमी - से संबंधित दो अनुरोध प्राप्त हुए हैं। पहला, चूंकि हमने उन्हें पहले ही राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता दे दी है, इसलिए हमें उन्हें चंदा प्राप्त करने की भी अनुमति देनी चाहिए। दूसरा, चूंकि उनका चुनाव चिन्ह बैलेट मशीनों पर छोटा दिखता है, इसलिए पार्टी ने चुनाव चिन्ह के आकार में बदलाव करने का अनुरोध किया था ताकि यह ईवीएम पर प्रमुख दिखे। दोनों अनुरोधों को मंजूरी दे दी गई है।"

विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव होंगे। दोनों राज्यों में 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। राज्य में 11.84 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे और 66.84 लाख युवा मतदाता हैं।

सीईसी ने कहा कि झारखंड में दोनों चरणों के लिए राजपत्र अधिसूचना क्रमशः 18 और 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी। उनके अनुसार, “....दोनों चरणों के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 25 और 29 अक्टूबर है, नामांकन की जांच की तिथि 28 और 30 अक्टूबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि क्रमशः 30 अक्टूबर और 1 नवंबर है।”

महाराष्ट्र चुनाव में मुख्य दावेदार सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन है, जिसमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं और विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं।राज्य में 48 सीटों के लिए हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में विपक्षी एमवीए ने अच्छा प्रदर्शन किया। भाजपा की हिस्सेदारी पांच साल पहले 23 सीटों से घटकर 9 सीटों पर आ गई। एमवीए ने 30 सीटें हासिल कीं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024NCPशरद पवारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'