लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: नागपुर के परिणामों से बीजेपी-शिवसेना संतुष्ट, कांग्रेस-एनसीपी का उत्साह बढ़ा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 09:22 IST

Nagpur results: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में खासतौर पर नागपुर के नतीजों से बीजेपी जहां संतुष्ट है तो वहीं कांग्रेस का उत्साह बढ़ा हुआ है

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर जिले में कांग्रेस-एनसीपी की सीट बढ़कर एक से पांच हो गई हैनागपुर जिले के चुनाव परिणामों ुर बीजेपी-शिवसेना ने जताया संतोष

नागपुर। चुनाव परिणाम से जिले के भाजपा और शिवसेना नेता संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि जनता ने उन्हें पुन: सरकार बनाने का मौका दिया है। युति जनता की अपेक्षाएं पूरी करेगी। उधर कांग्रेस-राकांपा नेता परिणाम से उत्साहित हैं। उनका कहना है कि जिले में उनकी वापसी हो गई है। 

कांग्रेस की वापसी : सतीश चतुर्वेदी

पूर्व पालक मंत्री सतीश चतुर्वेदी ने कहा कि जनता ने एक बार फिर जिले में कांग्रेस का साथ दिया है। कांग्रेस-राकांपा की एक सीट थी जो अब बढ़कर 5 हो गई है। पूर्व नागपुर में पार्टी उम्मीदवार हजारे हारकर भी जीते हैं। मध्य एवं दक्षिण में थोड़े अंतर से पार्टी हारी है। जनता ने कांग्रेस को आशीर्वाद देकर उसकी वापसी का संकेत दिया है। 

विकास को गति देंगे : तुमाने

रामटेक के शिवसेना के सांसद कृपाल तुमाने ने कहा जनता ने युति को पुन: जनादेश देकर हमें विकास कार्यों को और गति देने के लिए प्रेरित किया है। कुछ सीटों पर मिली पराजय ने हमें और काम करने का संदेश दिया है। भविष्य में और अच्छा काम करेंगे। 

जनता ने अहंकार का जवाब दिया : मुत्तेमवार

पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार ने कहा कि भाजपा काफी अहंकारी हो गई थी। जनता ने अपने मतों से जवाब दिया है। सरकार ने वादे पूरे नहीं किए थे जिससे जनता में असंतोष था। जिले में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया। पार्टी के दो उम्मीदवार निर्वाचित हुए जबकि दो काफी कम वोटों से पराजित हुए। कांग्रेस अब जनता के मुद्दे उठाकर अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019नागपुरकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए