लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: सीएम देवेंद्र फड़नवीस का तंज, 'शरद पवार शोले फिल्म के जेलर बन गए हैं, जिनके पीछे कोई नहीं खड़ा है'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 18, 2019 10:37 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह शोले फिल्म के जेलर बन गए हैं

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सीएम देंवेद्र फड़नवीस ने साधा शरद पवार पर निशानाफड़नवीस ने कहा, शरद पवार शोले फिल्म के जेलर जैसे बन गए हैं

एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर तंज कसते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने उनकी तुलना हिंदी फिल्म शोले में असरानी द्वारा निभाए गए जेलर के किरदार से की है। 

फड़नवीस ने ये बातें गुरुवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जवाहर में विक्रमगढ़ के विधायक विष्णु सवरा के बेटे और बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर हेमंत सवरा के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कहीं। विष्णु इस बार खराब स्वास्थ्य की वजह से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। 

फड़नवीस ने शरद पवार को बताया शोले फिल्म का जेलर

शरद पवार पर तंज करते हुए फड़नवीस ने कहा, 'किरदार अपनी जेल यात्रा के दौरान दो लाइनों में खड़े अपने स्टाफ से कहता है, 'वे अलग दिशाओं में जाएं और बाकी बचे उसके पीछे आएं, लेकिन ऐसा करने वाला वहां कोई नहीं बचा होता, एनसीपी एक 'नैनो' पार्टी बन गई है और पवार असहाय हैं और अपनी ही पार्टी को खंडहर में तब्दील होते देख रहे हैं।' 

फड़नवीस ने कांग्रेस-एनसीपी सरकार पर हमला बोला और कहा, 'हम एनसीपी-कांग्रेस सरकार, जिसने राज्य पर 15 साल शासन किया है, से उनके शास का हिसाब मांगते हैं और हम एनडीए गठबंधन सरकार का भी हिसाब मांगते हैं, जिसने पांच सालों से सफलतापूर्वक काम किया है और ऐसा करना जारी रखेगी।'

फड़नवीस ने कहा कि एनडीए सरकार जवाहर-मोखाड़ा-विक्रमगढ़ का विकास करने को प्रतिबद्ध है और अगर हम दोबारा चुने जाते हैं, तो हम 200-बेड वाले अस्पताल का निर्माण कराएंगे और साथ ही जवाहर में एक मेडिकल कॉलेज खोलेंगे और क्षेत्र के पर्यटन का विकास करेंगे।

महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में कुपोषण में 60 फीसदी की कमी आई है। फड़नवीस ने कहा, 'मोखाड़ा-जवाहर इलाके में पीने के पानी की समस्या के समाधान में कुछ तकनीकी समस्याएं हैं, जिसे हम जरूर दूर करेंगे।'

महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसशरद पवारअसेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर