लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: पंकजा मुंडे नहीं सह पाईं हार का गम, फूट-फूटकर रो पड़ीं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 24, 2019 16:28 IST

Pankaja Munde: परली सीट से चुनाव हारने के बाद बीजेपी की दिग्गज नेता पंकजा मुंडे रो पड़ीं, इस सीट से उन्हें धनंजय मुंडे ने दी मात।

Open in App
ठळक मुद्देपंकजा मुंडे को धनंजय मुंडे ने परली सीट से हरायापरली सीट पर 2014 में पकंजा ने धनंजय को हराया था

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में गुरुवार को आए नतीजों में देवेंद्र फड़नवीस सरकार में मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता पंकजा मुंडे को परली सीट से हार का सामना करना पड़ा। 

पंकजा को उनके चचेरे भाई और एनसीपी के नेता धनंजय मुंडे ने 22 हजार वोटों से हराया। इससे पहले पकंजा मुंडे ने 2009 और 2014 के चुनावों में परली से जीत हासिल की थी और पिछले विधानसभा चुनावों में धनंजय मुंडे को मात दी थी।

हार के बाद रो पड़ी पंकजा मुंडे

इस हार से निराश पूर्व केंद्री मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा एक चैनल से बात करते समय भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।

पंकजा मुंडे बीजेपी के दिवंगत नेता और केंद्रीय मंत्री रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। पंकजा की बहन प्रीतम मुंडे महाराष्ट्र के बीड से लोकसभा सासंद हैं।

पंकजा को भाई धनंजय मुंडे ने दी मात

इससे पहले उन्होंने परली सीट से धनंजय मुंडे से पिछड़ने के बाद कहा कि ये चुनावों दुर्भावनापूर्ण ढंग से लड़े गए।

इन विधानसभा चुनावों के लिए मतदान से एक दिन पहले पकंजा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद उनके चचेरे भाई और एनसीपी उम्मीदवार धनंजय मुंडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

धनंजय ने इस वीडियो को एडिट किया हुआ बताते हुए इसे अपनी राजनीतिक करियर खत्म करने की साजिश करार दिया था।

टॅग्स :पंकजा मुंडेधनंजय मुंडेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप