लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: किसानों को कर्ज माफी नहीं, कर्ज मुक्ति दिलाएंंगे: आदित्य ठाकरे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 15, 2019 08:33 IST

Aaditya Thackeray: युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी का लक्ष्य किसानों को कर्ज माफी नहीं बल्कि कर्ज मुक्ति है

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने कहा, 'हमारा लक्ष्य किसानों की कर्ज मुक्ति'आदित्य ने कहा, 'बेरोजगारों को रोजगार दिलवा कर विकास की गंगा बहाएंगे'

रिसोड़। सेवा सत्ता में रहने के बावजूद हमने किसानों, सामान्य व्यक्ति, गरीबों एवं मजदूरों के लिए रास्ते पर उतरकर आंदोलन किए तथा उन्हें न्याय दिलवाया। हमारा मकसद नए महाराष्ट्र का निर्माण करना, किसानों को कर्ज माफी नहीं बल्कि कर्ज से मुक्ति दिलाना है यह मत शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने व्यक्त किया। वे स्थानीय कृषि उपज मंडी में महागठबंधन के उम्मीदवार विश्वनाथ सानप के लिए आयोजित प्रचार सभा में बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा, बेरोजगारों को रोजगार दिलवा कर विकास की गंगा बहाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में आदित्य ठाकरे एवं मंच पर उपस्थित अतिथियों ने शिवाजी महाराज की तस्वीर का पूजन किया। ठाकरे का सभी ने सामूहिक सत्कार किया। 

इस अवसर पर सांसद भावना गवली, विधायक गोपीकिसन बाजोरिया, वाशिम के नगर परिषद अध्यक्ष दिलीप हेड़ा, शिवसेना तहसील प्रमुख महादेवराव ठाकरे, शिवसेना उप- जिला प्रमुख चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील पाटिल, शिवसंग्राम जिला अध्यक्ष विष्णुपंत भुतेकर आदि महागठबंधन के पदाधिकारी उपस्थित थे। सांसद भावना गवली एवं विधायक बाजोरिया ने भी सभा को संबोधित किया।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होना है जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। आदित्य ठाकरे वर्ली से चुनाव लड़ रहे हैं और वह चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो