लाइव न्यूज़ :

अगर फ़लक़ को जिद है बिज़लियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने कीः नवाब मलिक

By भाषा | Updated: November 25, 2019 16:46 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख प्रवक्ता नवाब मलिक का ट्वीट ऐसे समय आया है जब राकांपा संकट का सामना कर रही है और वरिष्ठ नेता अजित पवार, शरद पवार के नेतृत्व से बगावत कर सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘अगर फ़लक़ को जिद है बिज़लियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की... ।’’

Open in App
ठळक मुद्देमलिक का ट्वीट ऐसे समय आया है जब राकांपा संकट का सामना कर रही है।अजित पवार, शरद पवार के नेतृत्व से बगावत कर सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख प्रवक्ता नवाब मलिक ने सोमवार को उत्साहवर्द्धक शायरी ट्वीट कर सभी को यह संदेश देने की कोशिश की कि उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

मलिक का ट्वीट ऐसे समय आया है जब राकांपा संकट का सामना कर रही है और वरिष्ठ नेता अजित पवार, शरद पवार के नेतृत्व से बगावत कर सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘ अगर फ़लक़ को जिद है बिज़लियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की... ।’’

शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘ इतिहास भूतपूर्व राजनीति है और राजनीति वर्तमान इतिहास है।’’ उन्होंने इसके जरिये संदेश दिया कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति राज्य के इतिहास का अहम अध्याय होगी। पार्टी के राज्यसभा सांसद राउत हालांकि, ट्वीट के जरिये भाजपा पर हमला करते रहे हैं जिसने शिवसेना के साथ मुख्यमंत्री पद साझा करने से इंकार करते हुए तीन दशक पुराना गठबंधन तोड़ दिया था।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस और राकांपा नेता अजित पवार को सुबह राजभवन में क्रमश: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जिसके बाद राज्य से राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया।

भाजपा को अजित पवार ने अपने चाचा की अगुवाई वाली राकांपा के खिलाफ विद्रोह कर समर्थन दिया है। राकांपा ने शनिवार को पार्टी की नीतियों का कथित उल्लंघन करने के आरोप में अजित पवार को पार्टी के विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया। बाद में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस ने संयुक्त रूप से उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल के फैसले को चुनौती दी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेनाअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण