लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly: एनसीपी के अजित पवार होंगे महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नए नेता, देवेंद्र फड़नवीस का स्थान लेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 4, 2022 17:03 IST

Maharashtra Assembly: 288 सदस्यीय सदन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है। राकांपा के पास 53 विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पास 44 और भाजपा के पास 106 हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार को एक परिपक्व नेता और प्रशासक बताया।सोमवार को सदन में महत्वपूर्ण शक्ति परीक्षण में जीत हासिल कर ली।

मुंबईः राकांपा नेता अजित पवार को सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का नया नेता नामित किया गया। वह भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस का स्थान लेंगे, जिन्होंने 30 जून को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की।

पवार विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पदभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि 288 सदस्यीय सदन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार को एक परिपक्व नेता और प्रशासक बताया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के अंतिम दिन सोमवार को सदन में महत्वपूर्ण शक्ति परीक्षण में जीत हासिल कर ली। 288 सदस्यीय सदन में 164 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि 99 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया।

तीन विधायक मतदान से दूर रहे, जबकि कांग्रेस के अशोक चव्हाण और विजय वडेट्टीवार समेत 21 विधायक विश्वास मत के दौरान अनुपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विश्वास मत को बहुमत मिलने की घोषणा की। हाल में शिवसेना के एक विधायक के निधन के बाद विधानसभा में विधायकों की मौजूदा संख्या घटकर 287 हो गई है, इसलिए बहुमत के लिए 144 मतों की आवश्यकता थी।

एकनाथ शिंदे पिछले महीने शिवसेना के खिलाफ बागी हो गए थे। अधिकतर विधायकों ने उनका समर्थन किया, जिसके कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई। ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

टॅग्स :महाराष्ट्रअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरेशिव सेनाBJPएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो